सचिन तेंदुलकर ने बेटे की सगाई की पुष्टि की:फैंस के सवाल पर कहा- हां, यह सच है; अपनी पसंदीदा पारी पर भी बात की

सचिन तेंदुलकर ने बेटे की सगाई की पुष्टि की:फैंस के सवाल पर कहा- हां, यह सच है; अपनी पसंदीदा पारी पर भी बात की
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की पुष्टि की है। तेंदुलकर ने एक फैंस के सवाल पर कहा- 'हां, यह सच है। हम सभी उनके जीवन के इस नए फेज के लिए बहुत उत्साहित हैं।' 52 साल के पूर्व क्रिकेटर ने सोमवार को सोशल प्लेटफॉर्म Reddit पर एक सेशन 'आस्क मी एनीथिंग' के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए। 13 अगस्त को मीडिया रिपोर्ट में अर्जुन तेंदुलकर की सगाई का दावा किया गया था, हालांकि तब किसी ने सगाई की पुष्टि नहीं की थी। पढ़ें पूरी खबर फैंस के सवाल पर तेंदुलकर के जवाब सवाल-1 : 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी को युवराज से पहले भेजने का सुझाव क्यों दिया? जवाब : तेंदुलकर ने इसके पीछे 2 वजहें बताई... तेंदुलकर की यह सलाह शानदार साबित हुई। धोनी ने फाइनल में नाबाद 91 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत दिलाई। इस जीत ने भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया। सवाल-2 : कौन-सी पारी सबसे खास रही? जवाब: सचिन ने कई शानदार पारियों का जिक्र करते हुए 2008 में चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई अपनी नाबाद 103 रनों की पारी को सबसे खास बताया। इस पारी में सचिन ने चौथी पारी में 387 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी। यह मैच इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन की अगुआई में खेला गया था। भारत ने इस जीत के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। सवाल-3 : वेस्टइंडीज या ऑस्ट्रेलिया...किस देश के गेंदबाज बेहतर हैं? जवाब: सचिन ने इसका जवाब देने की बजाय मजेदार अंदाज में सवाल किया। उन्होंने लिखा- 'क्यों? क्या आप इनके खिलाफ खेलने की योजना बना रहे हैं?' इस पर फैंस ने हंसने के इमोजी पोस्ट किए। सवाल-4 : ग्लेन मैक्ग्रा के खिलाफ जोखिम भरे शॉट्स क्यों खेले थे? जवाब : सचिन ने कहा- 'मैंने कई मौकों पर जोखिम भरे शॉट्स खेले, ताकि गेंदबाज की लय टूटे। मुझे नैरोबी में 2000 में मैक्ग्रा के खिलाफ खेला गया शॉट याद है।' सचिन ने कई बार विपक्षी गेंदबाजों की लय तोड़ने के लिए रणनीति के तहत जोखिम लिया। खासतौर पर 2000 में नैरोबी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के खिलाफ। सचिन ने उस पारी में 37 बॉल पर 38 रन बनाए थे। उस मैच में मैक्ग्रा ने 9 ओवर में 61 रन दिए थे। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। सवाल-5 : क्या अर्जुन की सगाई हो चुकी है? इस पर सचिन ने कहा- 'हां, यह सच है और हम सभी उनके जीवन के इस नए फेज के लिए बहुत उत्साहित हैं।' अर्जुन (25) और सानिया (26) ने 13 अगस्त को एक निजी समारोह में सगाई की, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। सानिया, व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। जबकि, अर्जुन गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और IPL में भी नजर आ चुके हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर कोई व्यक्तिगत घोषणा नहीं की। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 9 अगस्त को थी, जिसमें उन्होंने अपनी बहन सारा तेंदुलकर को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी थीं। सगाई की खबरों ने ऑनलाइन काफी ध्यान खींचा था, और अब सचिन की पुष्टि के साथ सारी अटकलों पर विराम लग गया है। ------------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... शटलर लक्ष्य सेन बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर:वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की ने हराया; सिंधु और प्रणौय के मैच मंगलवार को BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन को हारकर बाहर होना पड़ा है। सोमवार को मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की ने सीधे गेम में हरा दिया। पेरिस के अडीडास एरिना में चीनी प्लेयर ने 21-17, 21-19 से बाजी मारी और अगले राउंड में एंट्री की। पूरी खबर