वेटरनरी ग्राउंड में फायरिंग के बाद छात्रों का प्रदर्शन:कैंपस में धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, गोली लगने से घायल मयंक अस्पताल में भर्ती
पटना के वेटरनरी ग्राउंड में गुरुवार की देर शाम खेलने के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में स्टूडेंट मयंक की हाथ में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर वेटरनरी कॉलेज के स्टूडेंट्स का गुस्सा देखने को मिला। सुबह से कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन हो रहा है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले भी गोली चलाने वाले शख्स से विवाद हुआ था। कैंपस में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं प्रदर्शन कर रहे छात्राओं ने बताया कि 'कैंपस में किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। दिन में ही कई बार छेड़खानी की घटना हुई है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।' 'कैंपस में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। चार दिनों पहले कार्तिक नामक युवक ने देख लेने की धमकी दी थी। गुरुवार को छात्र शिवम और प्रिंस को टारगेट कर ट्रेनर ने फायरिंग की थी।' एक शख्स को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ मयंक को गोली लगने के बाद सहयोगी छात्र मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने नयाज उर्फ गुलाब को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुलाब के परिजनों ने बताया कि वो बिहार पुलिस की तैयारी करता है, इसलिए रोजाना ग्राउंड में दौड़ने जाता था। उसकी इस विवाद में कोई भूमिका नहीं है। विवाद ट्रेनर से हुआ है। पहले भी ट्रेनर और वेटरनरी कॉलेज के छात्रों के बीच लड़ाई हुई थी। दो दिन पहले भी हुआ था विवाद दो दिन पहले कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। गुरुवार की शाम दोनों पक्ष के लोग जुटे। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक शख्स ने फायरिंग कर दी, जो मयंक के हाथ में लग गई। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने फायरिंग से इनकार किया है। पुराने विवाद में की गई फायरिंग एयरपोर्ट थानेदार अमित कुमार ने बताया कि एक छात्र घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है। चार पांच दिनों पहले भी ग्राउंड में खेलने को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार को उसी विवाद में गोली चली है। वहीं, वेटरनरी कॉलेज के एक अधिकारी का कहना है कि कैंपस के छात्रों के बीच लड़ाई नहीं हुई है। वेटनरी ग्राउंड में बाहरी लड़के घुस आए थे। जब कैंपस के छात्रों ने इसका विरोध किया तो उनलोगों ने फायरिंग कर दी। ---------------------------- ये भी पढ़ें मगध महिला कॉलेज कैंपस में जमकर मारपीट:पत्रकार के तोड़े हाथ, एक छात्र का फोड़ा सिर; पीयू छात्रसंघ चुनाव की कैंपेनिंग में बवाल मगध महिला कॉलेज के कैंपस में बुधवार को छात्रों के गुट ने पत्रकार और एक छात्र से से जमकर मारपीट की है। घटना में न्यूज कवर कर रहे जर्नलिस्ट कृष्णनंदन घायल हो गए। पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कैंपेनिंग चल रही थी। पूरी खबर पढ़ें
Admin