विदिशा में आज 2 घंटे बिजली कटौती:जज कॉलोनी समेत कई इलाकों में सुबह 10 से 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी
विदिशा के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार न्यू जज कॉलोनी फीडर पर 11 केवी लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
बिजली कटौती का असर टीलाखेड़ी, पूरनपुरा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, जज कॉलोनी, आरएमपी नगर फेस-2, साई कुतुब कॉलोनी, हवेली तक रेस्टोरेंट और न्यू बायपास क्षेत्र में पड़ेगा। नागरिकों में बिजली कटौती को लेकर नाराजगी
बार-बार हो रही बिजली कटौती से शहरवासी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बंद की जाती है, लेकिन सुधार नजर नहीं आता। मामूली हवा या बारिश में ही लाइन ट्रिप हो जाती है। सोमवार रात अरिहंत विहार फीडर क्षेत्र में भी बिजली गुल रही थी। दो घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को गर्मी और अंधेरे में परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कार्य शहरवासियों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए जरूरी है। तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार कटौती का समय बढ़ या घट सकता है।
Admin