रिंकू ने 'कोहली स्टाइल' में प्रिया को फ्लाइंग किस दी:लखनऊ में मैच देखने पहुंचीं, चुलबुल रोबोट ने सांसद के लिए बनाया दिल

रिंकू ने 'कोहली स्टाइल' में प्रिया को फ्लाइंग किस दी:लखनऊ में मैच देखने पहुंचीं, चुलबुल रोबोट ने सांसद के लिए बनाया दिल
नोएडा के बाद लखनऊ में भी क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की केमिस्ट्री दिखी। यहां इकाना में यूपी टी-20 लीग में रिंकू का मैच देखने सोमवार को सांसद प्रिया सरोज पहुंचीं। वह VVIP लाउंज में काफी देर बैठी रहीं। इस दौरान रिंकू सिंह ड्रेसिंग रूम की बालकनी से प्रिया सरोज को झांकते हुए दिखाई दिए। उन्होंने विराट कोहली की स्टाइल में प्रिया को फ्लाइंग किस भी दिया। इस दौरान रिंकू सिंह के फैंस ने उनका और प्रिया सरोज का अभिवादन राम-राम करके किया। इसपर रिंकू सिंह ने भी फैंस से राम-राम किया। वहीं, स्टेडियम के अंदर सांसद प्रिया सरोज के लिए चुलबुल रोबोट कैमरे ने दिल बनाया। उनके साथ हाथ मिलाकर चीयर भी किया। हालांकि रिंकू सिंह की टीम ये मैच हार गई। चुलबुल डॉग कैमरे से प्रिया ने की मस्ती विराट कोहली की ऑन ग्राउंड अपने पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर फ्लाइंग किस देते और उनका ख्याल रखते नजर आते हैं। ठीक इसी अंदाज में रिंकू सिंह भी प्रिया सरोज का ख्याल रखते दिखाई दिए और प्यार भी जताया। मैच देखने पहुंची प्रिया सरोज चुलबुल डॉग कैमरे से भी मस्ती करती हुई दिखीं। उन्होंने कैमरे से हाथ मिलाया। इसके बाद कैमरे ने प्रिया के लिए दिल बनाया। इस दौरान उनसे नमस्ते भी किया। लखनऊ में यूपी-टी 20 लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है। मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच सोमवार को खेले गए मैच को देखने के लिए मैदान पर रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज भी पहुंची थीं। इस दौरान बारिश से प्रभावित मैच का फैसला डकवर्थ-लुइस नियम से हुआ। इससे कानपुर को लीग के 16वें मैच में पहली जीत नसीब हुई। ग्रेटर नोएडा में भी रिंकू को किया था चीयर यूपी T-20 लीग के पहले मेरठ की टीम ग्रेटर नोएडा में प्रैक्टिस कर रही थी। यहां पर क्रिकेटर रिंकू सिंह से मिलने उनकी मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने रिंकू सिंह और उनकी टीम मेरठ मावेरिक्स को चीयरअप किया। उन्होंने टीम से कहा था- इस बार फिर जीतना है। इसके बाद हाथ जोड़कर सबको नमस्ते किया और पवेलियन में वापस आ गईं। अब पढ़िए सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई के बारे में... क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा की सांसद प्रिया सरोज से 8 जून को लखनऊ में सगाई की। फाइव स्टार होटल में समारोह आयोजित हुआ था। सगाई के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, महासचिव शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और BCCI के अध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित अन्य दिग्गज मौजूद थे। क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। -------------------------------- सगाई की कवरेज पढ़िए... क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई हुई:रिंग पहनकर रो पड़ीं प्रिया; अखिलेश-डिंपल, जया बच्चन भी मौजूद रहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें संभाला। (पूरी खबर पढ़िए)