राबड़ी ने सम्राट चौधरी को बताया गुंडा,कहा-लड़कियों को छेड़ते हैं:नीतीश काला कपड़ देख कर भड़के;विधानसभा गेट पर मंत्री अशोक चौधरी और राजेश राम में तीखी बहस

राबड़ी ने सम्राट चौधरी को बताया गुंडा,कहा-लड़कियों को छेड़ते हैं:नीतीश काला कपड़ देख कर भड़के;विधानसभा गेट पर मंत्री अशोक चौधरी और राजेश राम में तीखी बहस
बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के 5वें और आखिरी दिन लंच के बाद भी सदन में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सदन की कार्यवाही 7 मिनट के बाद स्थगित कर दी गई। ढाई बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई। स्पीकर ने अपनी क्लोजिंग स्पीच में 3 शायरियां पढ़ीं। उन्होंने कहा- 'नाराजगी कभी भी इतनी लंबी नहीं होनी चाहिए कि नाराजगी रह जाए और इंसान गुजर जाए।' हंसते रहोगे तो दुनिया साथ है वरना आंखों को तो आंखों में भी जगह नहीं मिलती है।' 'खूबियां तो इतनी नहीं हममें कि तुम्हें कभी याद आएंगे पर इतना तो इतबार हमें खुद पर है आप हमें कभी भूल नहीं पाएंगे।' राबड़ी बोलीं- सम्राट लड़कियों को छेड़ते हैं पहले सेशन में राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी पर कहा कि 'वो बचपन से बोरिंग रोड इलाके में गुंडई करता है। बोरिंग रोड चौराहे पर लड़कियों को छेड़ते रहे। वो कैसे दूसरे को गुंडा बोल सकते हैं।' गुरुवार को डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सदन में तेजस्वी से कहा था- 'जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा।' विधान परिषद में राबड़ी देवी ने तेजस्वी की जान को खतरा बताया और BJP-JDU पर इसके लिए साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- 'तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं। अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग संस्कारहीन हैं।' वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष की तरफ इशारा करके कहा कि 'पहले यह लोग इस तरह का कपड़ा पहनते थे।' राबड़ी देवी की तरफ इशारा करके कहा कि 'इन्हीं के कहने पर यह लोग सब इस तरह का कपड़ा पहन कर आ रहे हैं।' सम्राट चौधरी बोले- पीड़ा होना स्वाभाविक है राबड़ी देवी के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी माता तुल्ह हैं। स्वाभाविक रूप से उन्हें इस बात का दुख है कि उनके पति लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने अपराधी घोषित कर दिया है। उनका बेटा चुनाव हारने के डर से तरह-तरह के बहाने बना रहा है तो स्वाभाविक है उन्हें पीड़ा होगी।' अशोक चौधरी-राजेश राम विधानसभा पोर्टिको में भिड़े मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा पोर्टिकों में बिहार सरकार के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश राजेश राम में जमकर तू-तू- मैं मैं हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जाता है कि, अशोक चौधरी ने राजेश राम से कहा कि 2015 में नीतीश कुमार से गुजारिश कर आपको टिकट दिलाई थी। आज आप नीतीश कुमार का विरोध कर रहे हैं। इस पर राजेश राम ने कहा कि हमलोगों ने भी आपको कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी से बहुत गुजारिश की थी और आप निकल लिए। विधानसभा 5 मिनट में स्थगित मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद महज 5 मिनट में स्थगित कर दी गई। सदन शुरू करने से पहले स्पीकर ने मजाकिया लहजे में पूछा- 'आज मौसम भी ठंडा है और माहौल भी ठंडा हैं।' प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के विधायक नारेबाजी करने लगे। राजद-कांग्रेस और माले के विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। विपक्षी सदस्य टेबल पलटने लगे, इस पर विस अध्यक्ष ने कहा- टेबल मत पलटिए, इसके बाद भी विपक्षी विधायक नहीं माने और हंगामा जारी रहा। जिस पर CM नीतीश ने कहा- 'ये लोग जब हंगामा करते हैं, तो देख लीजिए किस तरह का कपड़ा पहने हुए हैं। ऐसा ही कपड़ा पहनोगे तो यही हाल होगा। सब एक तरह का कपड़ा पहने हुए हैं। ये हम रोज देख रहे हैं आप लोग को। सब पार्टी वाला एक साथ मिलकर यही सब कर रहे हैं।' 'ई लोग काले कपड़े पहने हुए है। आप कभी इस तरह के कपड़े पहने थे। उल्टा-पलटा काम कर रहे हैं। आपको पता है सरकार ने कितना काम किया है। आप लोग को भी फायदा हो रहा है। पहले एक-दो बार होता था। आप लोग क्या कर रहे हैं।' मार्शल और विधायक में धक्का मुक्की हुई। वाम दल के विधायक सतीश दास को मार्शल ने रिपोर्टिंग टेबल से उठाकर हटाया, इस दौरान सतीश दास हंसते दिखे। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने पहले सेशन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन के बाहर प्रदर्शन विपक्ष के विधायक आज भी काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे। कार्यवाही शुरू होने से पहले पोर्टिको में नारेबाजी हुई। पोर्टिको को ब्लॉक कर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सत्ता पक्ष के विधायकों पर सदन में गुंडई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'वोटर वेरिफिकेशन में कम से कम 20 फीसदी वोटर्स के नाम कटेंगे। हमलोग ऐसा होने नहीं देंगे।' वहीं JDU के विधायक हेलमेट लगाकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनका कहना है कि राजद विधायक सदन में बहस की जगह गुंडई पर उतर गए हैं। इसलिए अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट लगाया है। इधर विपक्षी विधायकों के काले कपड़ों पर बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा- इन लोगों का मन, सोच सब काला है, इसलिए काले कपड़े पहनकर आते हैं। संसद के बाहर SIR पर प्रदर्शन की 2 तस्वीरें... विधानसभा मानसूत्र सत्र से जुड़े सारे अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...