राजा हत्याकांड, गुवाहाटी से खरीदा चाकू:जहां राजा और सोनम ठहरे, उसी होटल के पास रुके थे कातिल, हर मूवमेंट पर थी नजर
इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या की साजिश उसी की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने रची थी। सोनम ने अपने प्रेमी को आश्वस्त किया था कि शादी पिता की मर्जी से कर रही है, लेकिन शादी के बाद राजा को रास्ते से हटा देगी। इसके लिए उसने राज और उसके दोस्तों को पहले 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। प्रेमी को दिलाती थी कपड़े, घुमाने भी ले जाती थी क्राइम ब्रांच और शिलॉन्ग पुलिस के हाथ लगे तीन आरोपी राज कुशवाह (19), विशाल चौहान (23) और आकाश राजपूत (23) को सोमवार को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें शिलॉन्ग पुलिस के सुपुर्द किया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनम और राज की दोस्ती कुछ महीने पहले ही प्रेम में बदली थी। सोनम, राज को बेहद पसंद करने लगी थी और उस पर पैसे भी खर्च करती थी। वह उसे घुमाने ले जाती, कपड़े और जरूरत की चीजें दिलाती थी। यह सब उसने पिता देवीसिंह और भाई गोविंद से छिपाकर किया। राज ने अपने दोस्तों आकाश राजपूत और विशाल चौहान को सोनम से मिलवाया। सोनम ने राज और उसके साथियों को 50 हजार रुपए दिए। आकाश राजपूत और विशाल चौहान ने आनंद कुर्मी निवासी बीना को भी साथ ले लिया। सोनम ने कहा- मेरे पास 14 लाख रुपए पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सोनम ने राज, विशाल और आकाश से कहा कि उसके खाते में 14 लाख रुपए हैं। अगर वे राजा को खत्म कर देंगे, तो वह इन पैसों का आधा हिस्सा उन्हें दे देगी। पैसों के लालच में आकाश और विशाल भी राज के साथ इस खौफनाक साजिश में शामिल हो गए। चारों आरोपियों के ट्रेन और खुद का फ्लाइट का टिकट कराया सोनम ने पति राजा को जबरदस्ती हनीमून पर जाने और गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी के दर्शन करने का प्लान बनाया। राजा ने मना किया तब भी सोनम ने अपनी ओर से फ्लाइट के टिकट बुक करा दिए। वहीं चार आरोपियों राज कुशवाह, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान का ट्रेन से टिकट बुक करा दिया। राज तीनों साथियों को लेकर इंदौर के रेलवे स्टेशन पहुंचा। इससे पहले उन्होंने दो नई सिम भी ली। एक सोनम के पास थी और दूसरी आरोपियों के पास। इस सिम के एक्टिव होने पर सोनम ने बात की तो तीनों आरोपियों आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान ने बताया कि राज हमारे साथ नहीं, इस पर सोनम नाराज हुई लेकिन तीनों से कहा कि पूरा काम अपने प्लान के मुताबिक कर दें। राज ने रोका पर नहीं माने, कहा घूमकर आ जाएंगे राज भी तीनों के साथ रेलवे स्टेशन तक पहुंचा लेकिन वापस लौट आया। उसने तीनों को भी गुवाहाटी जाने से रोका लेकिन तीनों ने कहा कि टिकट हो गए हैं, पैसे भी हैं, वहां घूमकर और दर्शन करके आ जाएंगे। राज स्टेशन से लौट आया। जबकि तीनों ट्रेन में बैठकर पहले गुवाहाटी फिर शिलोंग पहुंचे। तीनों ने गुवाहाटी से ही राजा की हत्या करने के लिए पेड़ काटने वाला हथियार खरीदा। शिलॉन्ग में सोनम और राजा जिस होटल में रुके थे उससे कुछ ही दूरी पर तीनों आरोपी भी एक कमरा लेकर रुके थे। गुवाहाटी से खरीदा था हथियार आरोपी विशाल ने राजा की हत्या के लिए गुवाहाटी से हथियार खरीदा था। हत्या की पूरी साजिश पहले से तैयार थी। हथियार लेने के बाद तीनों आरोपी उसे साथ लेकर घूमते रहे और सोनम के इशारे का इंतजार करते रहे। आरोपियों का प्लान था कि हत्या ऐसे इलाके में की जाए, जहां जंगल हो, आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न हो और घटना को लूट जैसी दिखाया जा सके। पति से कहा- फोन बंद कर दो, डिस्टर्ब होंगे सोहरा में जिस दिन राजा और सोनम के लापता होने की खबर सामने आई, उसी दिन राजा की हत्या कर दी गई थी। राजा और सोनम उस समय एक गाइड के साथ घूमने निकले थे। रास्ते में जानबूझकर सोनम ने अपनी सास उमा को कॉल किया और बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में अपने साथियों को हमला करने का संकेत दिया। उस वक्त तीनों आरोपी- राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत- थोड़ी दूरी पर राजा और सोनम के पीछे-पीछे चल रहे थे। लेकिन गाइड की मौजूदगी के चलते वे तुरंत हमला नहीं कर सके। इसके बाद सोनम ने बहाना बनाकर गाइड को वहां से रवाना कर दिया। गाइड के जाते ही सोनम ने राजा से कहा कि उसके मोबाइल पर बहुत कॉल आते हैं, जिससे वे डिस्टर्ब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि वह अपना फोन बंद कर दे। राजा ने सोनम की बात मानकर फोन बंद कर दिया। इसके बाद सोनम उसे उस स्थान पर ले गई, जो पहले से तय था। जैसे ही मौका मिला, तीनों आरोपियों ने मिलकर राजा पर हमला किया, उसकी हत्या की और शव को रेलिंग के पार नीचे खाई में फेंक दिया। 25 किमी तक दो मोपेड से साथ चली सोनम हत्या की साजिश के तहत सोनम, आरोपी विशाल, आकाश और आनंद के साथ दो मोपेड पर करीब 25 किलोमीटर तक साथ गई थी। रास्ते में सोनम ने एक सुनसान जगह पर गाड़ी रुकवाई और वहीं पर तीनों आरोपियों को 15 हजार रुपए नकद दिए। साथ ही बाकी पैसे बाद में देने का वादा कर वह वहां से रवाना हो गई। इसके बाद सोनम ने तीनों आरोपियों से संपर्क करना बंद कर दिया। लेकिन वह अपने प्रेमी राज कुशवाह से दूसरी सिम के जरिए लगातार बातचीत करती रही। हत्या के बाद वहीं घूमते रहे हत्या के बाद तीनों आरोपी शिलॉन्ग में ही रुके रहे। वहां मीडिया के जरिए पुलिस की एक्टिविटी पर नजर रखी। तीन दिन पहले वे तीनों शिलॉन्ग से लौट आए। रास्ते में वे ललितपुर स्थित आकाश लोधी के घर रुके थे। इसके चलते पुलिस आकाश लोधी की भूमिका भी जांच कर रही है। गुमराह करने सोनम के लिए रोज दुआएं करता था राज
राज कुशवाह की की मां चुन्नीबाई, बड़ी बहन सुहानी और छोटी बहन प्रिया मानने को तैयार नहीं हैं कि उनका बेटा राजा की हत्या कर सकता है। सुहानी ने कहा- मेरा भाई ऐसा कर ही नहीं सकता। वह तो सोनम दीदी की सलामती के लिए घर के मंदिर में रोज दुआ करता था। राजा भैया की शव यात्रा में भी गया था। वहां से लौटकर दो घंटे तक रोया। ये खबर भी पढ़ें... 3 झूठ बोलकर शक के घेरे में आई सोनम 2 जून को जब राजा रघुवंशी की बॉडी मिली तो हमें समझ आ गया था कि ये मामूली मिसिंग केस नहीं है। इसके इन्वेस्टिगेशन के लिए हमने एसआईटी बनाई। हमारी अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग सबूत इकट्ठे किए। इन सभी सबूतों को जोड़ने के बाद ही हमने सोनम को इस केस की मुख्य आरोपी कहा है। पूरी खबर पढ़ें...
Admin