राजस्थान के अजमेर स्टेशन में पानी भरा:UP के झांसी में 17 बच्चों का रेस्क्यू, वाराणसी में गंगा उफान पर; MP के कई गांवों में बाढ़
राजस्थान में के भीलवाड़ा में दो चचेरे भाई नाले में डूब गए। कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा में तेज कई नदियां उफान पर हैं। अजमेर रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है। मानसून की बारिश के कारण मध्य प्रदेश के 7 जिले रीवा, सतना, मैहर, शिवपुरी, खजुराहो और छतरपुर बहुत प्रभावित हैं। सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया गया है। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया। दो लोगों को वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकला, एक की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश जारी है। ललितपुर में माताटीला बांध के 20, गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोले गए। वाराणसी में तेज बारिश के कारण गंगा नदी हर घंटे 2 सेंटीमीटर बढ़ रही है। घाट किनारे के कई मंदिर पानी में डूबे हैं। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पूरी तरह डूबा है, जिसकी वजह से अंतिम संस्कार छत पर किया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे की बात करें तो बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हुई । देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें... आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 21 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। MP-UP में बिजली गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है। देशभर में बारिश-बाढ़ के अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin