रतलाम पुलिस ने दो युवकों को चाकू के साथ पकड़ा:आधी रात को बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई, कई बाइकों के काटे चालान
रतलाम शहर में देर रात सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सोमवार रात भी पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान बाइक पर बिना वजह तीन सवारी घूमते युवक, संदिग्ध गतिविधि वाले लोग और हथियार लेकर घूम रहे युवकों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में चलाई चेकिंग
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी और माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने अपनी टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया। चौराहों, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर विशेष फोकस रखा गया। बाजना बस स्टैंड से युवक के पास मिला चाकू
चेकिंग के दौरान डीडी नगर थाना पुलिस ने बाजना बस स्टैंड से संदीप उर्फ शिनु (21), निवासी सैनिक कॉलोनी, दीनदयाल नगर को खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दो मुंह की बावड़ी से भी एक आरोपी गिरफ्तार
इसी तरह थाना माणकचौक की टीम ने कमलेश धानक निवासी दो मुंह की बावड़ी को चाकू रखने के आरोप में पकड़ा और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की। रात 11 बजे के बाद दुकानें बंद कराई
पुलिस का यह अभियान हाल ही में हुई दो चाकूबाजी की घटनाओं के बाद शुरू किया गया है, जिनमें रात के समय दो युवकों की हत्या हो चुकी है। इसके बाद शहर में सुरक्षा बढ़ाते हुए पुलिस रात 11 बजे के बाद दुकानें भी बंद करा रही है। चौराहों और चाय की होटलों पर बेवजह खड़े युवाओं को रोककर कार्रवाई की जा रही है।
Admin