यूट्यूबर ज्योति के पिता की PM को चिट्ठी:लिखा- कोरे कागज पर साइन करा पुलिस ने खुद बयान लिखे; FIR से बेटी की जिंदगी बर्बाद की
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल अशीम घोष को चिट्ठी लिखी है। ज्योति के पिता ने हिसार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "पुलिस ने कोरे कागज पर साइन कराकर खुद ही बेटी की स्टेटमेंट लिखी है। पुलिस ने देशद्रोह की जो धारा लगाई है, उससे संबंधित एक भी सबूत पुलिस नहीं जुटा पाई है।" पुलिस की FIR ने मेरी बेटी की पूरी जिंदगी खराब कर दी है। उन्होंने हिसार SP के बयान का हवाला देते हुए FIR रद्द करने की मांग की और कहा, "बेटी अब कभी भी पाकिस्तान नहीं जाएगी, मैं इसकी गारंटी लेता हूं।" हिसार पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार किया था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत जासूसी, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने और गोपनीय जानकारी साझा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। आज सोमवार को ज्योति की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छठी पेशी हुई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ज्योति की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है। पिता ने पुलिस की FIR पर उठाए 3 सवाल... चिट्ठी के आखिरी में पिता ने 2 मांगें रखीं ज्योति मल्होत्रा के पिता की ओर से लिखी गई पूरी चिट्ठी पढ़िए... ------------------- यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... यूट्यूबर ज्योति बोली- बर्थडे जेल से बाहर आकर ही मनाऊंगी:पिछले साल गुरुग्राम में केक काटा था; PAK के लिए जासूसी का आरोप हरियाणा के हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का आज, 1 अगस्त को 35वां बर्थडे है। पिछली बार ज्योति ने गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में जन्मदिन मनाया था। इस बार पिता हरीश मल्होत्रा ने ज्योति से मुलाकात की। इस बारे में हरीश मल्होत्रा ने कहा कि वह बीते मंगलवार बेटी से मिले थे। तब उन्होंने ज्योति से पूछा कि तुम्हारा जन्मदिन आ रहा है बताओ क्या करना है। इस पर ज्योति ने कहा कि मैं जेल में अपना जन्मदिन थोड़ा ना मनाउंगी। (पूरी खबर पढ़ें)
Admin