मोदी ने PM आवास में प्रिंस चार्ल्स का पौधा लगाया:ब्रिटेन के राजा ने जन्मदिन पर गिफ्ट किया था; पीएम ने भी 2 महीने पहले एक पौधा गिफ्ट किया था
पीएम मोदी ने गुरुवार को पीएम आवास पर ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का गिफ्ट किया पौधा लगाया। चार्ल्स ने मोदी को उनके जन्मदिन 17 सितंबर पर 'एक पेड़ मां के नाम' पहल से प्रेरित होकर पौधा भेजा था। ब्रिटिश उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। इसमें कहा गया, "किंग ने मोदी को उनके जन्मदिन पर एक कदम्ब का पेड़ भेजकर अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की है। प्रधानमंत्री मोदी की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल से प्रेरित यह भाव पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" पीएम के पौधे लगाने के 2 फोटोज
Admin