मुरैना के जीगनी में आधी रात को फायरिंग और हमला;VIDEO:जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, ट्रैक्टर से घर का गेट तोड़ने का प्रयास

मुरैना के जीगनी में आधी रात को फायरिंग और हमला;VIDEO:जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, ट्रैक्टर से घर का गेट तोड़ने का प्रयास
मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के जीगनी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे के मकान पर फायरिंग और पथराव किया। ट्रैक्टर से घर का गेट तोड़ने की कोशिश भी की गई। घटना रविवार देर रात की है, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। खाली जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद जानकारी के मुताबिक राम अख्तियार गौड़ का मकान जीगनी गांव में है। मकान के पास खाली पड़ी जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर मीरपुर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ। राम अख्तियार गौड़ ने बताया कि आरोपी परिवार वहां मिट्टी डालकर कब्जा करना चाह रहे थे। विरोध करने पर वे देर रात उनके घर पर पहुंचे और हमला किया। फायरिंग, पथराव और ट्रैक्टर से गेट तोड़ने की कोशिश फरियादी पक्ष का कहना है कि रात में आरोपियों ने फायरिंग की, पत्थर फेंके और ट्रैक्टर से मकान का गेट तोड़ने की कोशिश की। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी मौके पर खड़ी थी, फिर भी ट्रैक्टर चालक ने तेजी से ट्रैक्टर चलाकर गेट में टक्कर मारी। आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज माता बसैया थाना पुलिस ने इस मामले में वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, सोनू यादव, भूपेंद्र यादव, श्रीराम यादव और जोगेश यादव सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।