महाराष्ट्र विधानसभा मारपीट मामले में FIR, 2 गिरफ्तार:लॉबी में BJP और शरद पवार गुट के विधायक समर्थकों में हाथापाई हुई थी
महाराष्ट्र विधानसभा में BJP और NCP (शरद पवार) विधायकों के समर्थकों के बीच मारपीट मामले में शुक्रवार को FIR दर्ज हुई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP (SP) विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थक भिड़ गए थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दोनों विधायकों के समर्थक आपस में गाली-गलौज और हाथापाई करते दिखे। इसके विरोध में (NCP) शरद गुट के समर्थकों ने गुरुवार रात मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया था। मारपीट की वजह सामने नहीं आई है। इस पर NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को कहा- चार लोगों ने कल महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर नेता जितेंद्र आव्हाड पर हमला करने का प्लान बनाया था। हमें व्हाट्सएप और नए 'आका' के कार्यकर्ताओं से धमकी मिली थी। नया 'आका' दूर से इशारा देता है, और ये चार गुंडे वहां गुंडागर्दी करते हैं। पूरा मामला 4 फोटो में समझिए... घटना के बाद दोनों विधायकों के बयान 'सत्र के दौरान विधायक, उनके सहायक और सरकारी अधिकारी ही रहेंगे' विधानसभा परिसर में हुई मारपीट मामले में विधानसभा की ओर से नाराजगी जाहिर की गई है। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा- केवल विधायक, उनके सहायक और सरकारी अधिकारी ही सत्र के दौरान विधान भवन में रह सकेंगे। साथ ही इस मामले में विधायिका नैतिकता समिति गठन को लेकर एक हफ्ते में फैसला लिया जाएगा। उद्धव बोले- गुंडे विधानसभा पहुंच गए, CM को जिम्मेदारी लेनी चाहिए
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने घटना को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा- 'अगर गुंडे विधानसभा पहुंच गए हैं, तो राज्य के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा में इस तरह का आचरण उचित नहीं है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें... MNS कार्यकर्ताओं ने मुंबई में दुकानदार से मारपीट की, इलाके में घुमाया, माफी मंगवाई; मराठी लोगों पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में एक दुकानदार के साथ मारपीट की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने सोशल मीडिया पर मराठी लोगों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। MNS कार्यकर्ता बुधवार को विक्रोली इलाके स्थित दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से गाली-गलौच की। पूरी खबर पढ़ें...
Admin