भारत ने ड्रोन से किया मिसाइल टेस्ट:टैंक-बंकर और ऊंचे इलाकों में दुश्मन को तबाह करेगी, लॉन्चिंग के बाद टारगेट अपडेट भी कर पाएंगे

भारत ने ड्रोन से किया मिसाइल टेस्ट:टैंक-बंकर और ऊंचे इलाकों में दुश्मन को तबाह करेगी, लॉन्चिंग के बाद टारगेट अपडेट भी कर पाएंगे
भारत ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल के नेशनल ओपन एरिया टेस्टिंग रेंज में शुक्रवार को ड्रोन से लॉन्च होने वाली मिसाइल की टेस्टिंग की। इस प्रिसिशन गाइडेड मिसाइल का नाम ULPGM-V3 है। यह ULPGM-V2 का एडवांस्ड वर्जन है। ये स्मार्ट मिसाइल ड्रोन से छोड़ी जाती है और दिन-रात, किसी भी मौसम में दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से नष्ट कर सकती है। एक बार लॉन्च करने के बाद कभी भी टारगेट को बदला जा सकता है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसका वीडियो शेयर किया है। फ्यूचर वॉरफेयर में गेमचेंजर साबित होगी ULPGM-V3 रक्षामंत्री राजनाथा सिंह ने X पर मिसाइल टेस्टिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भारत की रक्षा क्षमताओं को बूस्ट करते हुए, DRDO ने UAV से प्रक्षेपित सटीक निर्देशित मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है। यह सफलता साबित करती है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को अपनाने और उनका प्रोडक्शन करने के लिए तैयार है। DRDO के पिछले 6 महीने में किए गए मिसाइल टेस्ट ये खबर भी पढ़ें... NAVY ने मल्टीइंफ्लुएंस ग्राउंड माइन की सफल टेस्टिंग की, समुद्र में दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाएगी नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मई 2025 में देश में ही बनी मल्टी-इंफ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल परीक्षण किया था। इस परीक्षण में कम विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया, ताकि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा सके। यह माइन समुद्र के नीचे दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाने में सक्षम है। इसे भारत में पहली बार पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। इसका इस्तेमाल नौसेना की ताकत बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...