ब्रैंडन टेलर 42 महीने बैन के बाद टेस्ट खेलने उतरे:ICC से स्पॉट फिक्सिंग की जानकारी छिपाई थी; न्यूजीलैंड ने 49 रन की बढ़त बनाई

ब्रैंडन टेलर 42 महीने बैन के बाद टेस्ट खेलने उतरे:ICC से स्पॉट फिक्सिंग की जानकारी छिपाई थी; न्यूजीलैंड ने 49 रन की बढ़त बनाई
ICC का बैन पूरा होने के बाद जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है। वे शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने उतरे। टेलर को 30 जुलाई को टीम में शामिल किया गया था। 39 साल के टेलर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एंटी करप्शन और एंटी डोपिंग नियम तोड़ने के लिए साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था। टेलर पर प्रतिबंध के 2 कारण... प्रतिबंध लगने से पहले टेलर लाल गेंद के क्रिकेट में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने अपनी पिछली तीन टेस्ट पारियों में क्रमशः 92, 81 और 49 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड से 3 प्लेयर्स ने डेब्यू किया बुलवायो में चल रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से 3 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया है, इनमें जैकब डफी, मैट फिशर और जैक फैल्कस शामिल हैं। डफी 289, फिशर 290 और फैल्कस को 291 नंबर की टेस्ट कैप मिली। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फिलहाल, टीम 2 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। न्यूजीलैंड ने पहला मुकाबला 9 विकेट से जीता था। जिम्बाब्वे 50 ओवर भी बैटिंग नहीं कर सका जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। ब्रायन बेनेट खाता भी नहीं खोल सके। ब्रैंडन टेलर एक एंड पर टिक गए, लेकिन उनके सामने निक वेल्श 11, कप्तान क्रैग इरविन 7, सिकंदर रजा 5 और शॉन विलियम्स 11 रन बनाकर आउट हो गए। टेलर भी फिर 44 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रेवर ग्वांडू खाता भी नहीं खोल सके। विकेटकीपर तफद्ज्वा सिगा ने फिर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन उनके सामने विंसेंट मसेकेसा 1, ब्लेसिंग मुजरबानी 3 और तनाका चिवांगा 4 रन बनाकर आउट हो गए। टीम 49वें ओवर में 125 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 5 और जैकरी फोल्क्स ने 4 विकेट लिए। मैथ्यू फिशर को 1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने 1 ही विकेट गंवाया पहले दिन के दूसरे ही सेशन में न्यूजीलैंड ने भी अपनी बैटिंग शुरू कर दी। डेवोन कॉन्वे और विल यंग ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 162 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यंग 74 रन बनाकर आउट हुए। नंबर-3 पर नाइट वॉचमैन जैकब डफी उतरे, उन्होंने कॉन्वे के साथ मिलकर टीम का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। कॉन्वे 79 और डफी 8 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों ने टीम का स्कोर 174 रन तक पहुंचा दिया और टीम को 49 रन की बढ़त बना ली। दूसरे दिन का खेल शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। कॉन्वे और डफी ही न्यूजीलैंड की पारी आगे बढ़ाएंगे। जिम्बाब्वे से इकलौता विकेट ट्रेवर ग्वांडू ने लिया। -------------------------------------------------- टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... 21वीं सदी में भारत की टॉप-5 विदेशी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में टीम इंडिया ने 1-3 की हार को 2-2 के ड्रॉ में बदल दिया। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के सभी 5 मैच आखिरी दिन तक चले और इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लॉर्ड्स टेस्ट में अपना विकेट नहीं बचा सके मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट में बॉलिंग से विकेट लेकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वहीं मैनचेस्टर में टीम ने हार की स्थिति को ड्रॉ में बदल दिया। पढ़ें पूरी खबर