परीक्षार्थी बोले- पेपर ईजी टू मॉडरेट रहा:करंट अफेयर्स-कंप्यूटर्स के क्वेश्चन ज्यादा थे; लाडो लक्ष्मी योजना पर भी सवाल पूछा गया
हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के एग्जाम का आज (26 जुलाई) पहला दिन है। पहली शिफ्ट का एग्जाम 11.45 बजते ही खत्म हो गया है। यह एग्जाम सुबह 10 बजे शुरू हुआ था। पेपर देने के बाद परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर में करंट अफेयर्स और कंप्यूटर से जुड़े सवाल ज्यादा थे। परीक्षार्थियों ने पेपर को इजी टू मॉडरेट बताया तो कुछ ने कहा कि ऐसे सवालों की उन्हें उम्मीद नहीं थी। इसमें लाडो लक्ष्मी योजना के बजट से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। इससे पहले एग्जाम में नकल रोकने के लिए जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। रेवाड़ी, जींद समेत कई जिलों में एग्जाम सेंटर के बाहर महिलाएं चूड़ियां, पायल, घड़ी व धागे उतारती दिखीं। फरीदाबाद में युवती गूगल मैप से पैदल परीक्षा केंद्र पहुंची। सोनीपत के खरखौदा में कार पलट गई। जिसमें रेवाड़ी की महिला परीक्षार्थी की मौत हो गई जबकि उसके 10 महीने की बेटी, पति और देवर घायल हो गए। सिरसा के ऐलनाबाद से परीक्षा देने आ रहा एक परीक्षार्थी गलती से फतेहाबाद की बजाय दरियापुर उतर गया। घबराहट में वह पैदल ही तेजी से चलने लगा। SP ऑफिस के ASI संदीप कुमार ने उसे देखा और अपनी गाड़ी में बैठा कर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचा दिया। इसी तरह भिवानी में एक CET अभ्यर्थी गलती से प्रेम नगर स्थित एग्जाम सेंटर पर पहुंच गई। यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र श्योराण ने छात्रा को सेक्टर 13 स्थित बंसी लाल पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचाया। आज की दूसरी शिफ्ट में एग्जाम 3:15 बजे से लेकर 5 बजे तक चलेगा। एग्जाम सेंटर में एंट्री 12:45 बजे शुरू होगी जो 2:30 तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थी घर से सेंटरों के लिए रवाना हो गए हैं। सोनीपत से कुरुक्षेत्र जा रहे परीक्षार्थियों की स्कूल बस में AC नहीं चल रहा था। जिसको लेकर उनकी ड्राइवर और कंडक्टर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद परीक्षार्थी पानीपत में नीचे उतर गए और दूसरी बस से उन्हें भेजा गया।
ग्रुप C की सरकारी नौकरी के लिए यह एग्जाम 3 साल बाद दूसरी बार हो रहा है। इससे पहले 2022 में ग्रुप C और D की नौकरी के लिए CET कराया गया था। इन्फोग्राफिक्स से CET से जुड़ी जरूरी जानकारियां जानिए... CET एग्जाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin