पटना में भाई-बहन की हत्या, शव को बेड पर जलाया:मुंह पर कपड़े बंधे थे; पिता बोले- वारदात में 2 से 3 लोग शामिल

पटना में भाई-बहन की हत्या, शव को बेड पर जलाया:मुंह पर कपड़े बंधे थे; पिता बोले- वारदात में 2 से 3 लोग शामिल
पटना में गुरुवार को भाई-बहन की हत्या के बाद उनकी लाशों को बेड पर रखकर जला दिया गया। मृतकों की पहचान 14 साल की अंजलि कुमारी और 12 साल के अंशु के रूप में हुई है। घटना के वक्त घर में सिर्फ भाई-बहन थे। दोनों थोड़ी देर पहले ही स्कूल से लौटे थे। बेड पर जली लाशें मिली हैं। घटना जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव की है। बच्चों के पिता ललन गुप्ता ने बताया कि 'दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच यह घटना हुई है। किसी ने दोनों की हत्या की है। इसके बाद बेड पर शव जलाए गए हैं।' बच्चों की मां AIIMS में सिक्योरिटी गार्ड है और पिता चुनाव आयोग में कर्मचारी हैं। परिवार का ये भी आरोप है कि बच्चों के साथ कुछ गलत करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर पहले हत्या की फिर दोनों को जिंदा जला दिया गया। बच्चों की लाश मिलने के बाद परिवार गुस्से में हैं। सड़क जाम कर आगजनी की गई है। पुलिस ने समझाकर लोगों के शांत कराया। ये हत्या है या हादसा। पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद की 3 तस्वीरें देखिए 2-3 लोगों ने घटना को दिया अंजाम ललन गुप्ता ने बताया कि 'मैं ड्यूटी पर था। पत्नी ने 2.30 बजे घटना की जानकारी दी, इसके बाद घर पहुंचे। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। 2 या 3 लोगों ने मिलकर कुछ किया है।' 'आग लगी होती तो बच्चा चिल्लाता-छटपटाता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों की हत्या कर जलाया गया है। पुलिस अपराधी को आज ही पकड़े। रूम अंदर से बंद था। मेन गेट खुला था।' घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाने की पुलिस और फुलवारी शरीफ के SDPO दीपक कुमार मौके पर पहुंचे हैं। लोगों को शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। 2 बजे मां घर पहुंची तो देखी लाशें माता-पिता रोज ड्यूटी पर चले जाते थे। बच्चे स्कूल से लौटने के बाद घर में अकेले रहते थे। मां 2 बजे के बाद घर लौटी तो बच्चे ने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से बदबू आ रही थी। इसके बाद पति को फोन किया। पति तुरंत घर पहुंचे। अंदर देखा तो बेड पर बच्चों की जली हुई लाशें पड़ी थीं। बच्चों के मुंह पर कपड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि मुंह दबाकर दोनों की हत्या की गई फिर लाशें जला दी गईं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है पुलिस ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि दबंगों ने घर में जानबूझकर आग लगा दी है। इन आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया है। एफएसएल टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। CM अचेत, बदमाश सचेत ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें भास्कर एक्सक्लूसिव- शक था परिवार बलि देता है,इसलिए 5 को जिंदा जलाया:बिहार के पूर्णिया में हत्या से पहले पंचायत बैठी; भीड़ को उकसाकर हमला करवाया गया बिहार के पूर्णिया में सोमवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें मिलीं। सभी को बुरी तरह से पीटने के बाद डीजल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इस हत्याकांड की वजह जानने के लिए भास्कर की टीम पूर्णिया से 20 किलोमीटर दूर टेटगामा गांव पहुंची। हमने गांव वालों से बात कर पूरी कहानी जानी। पूरी खबर पढ़ें