पंजाब में AAP की महिला MLA का इस्तीफा नामंजूर:पार्टी प्रधान ने घर जाकर मनाया; मॉडलिंग-सिंगिंग के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी

पंजाब में AAP की महिला MLA का इस्तीफा नामंजूर:पार्टी प्रधान ने घर जाकर मनाया; मॉडलिंग-सिंगिंग के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने खरड़ से महिला MLA अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उनके इस्तीफे और राजनीति छोड़ने के ऐलान के 24 घंटे के भीतर पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा मान के घर पहुंचे। इसके बाद अरोड़ा ने कहा- मान से पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई। पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का आग्रह किया। बता दें कि अनमोल गगन मान पंजाब की मशहूर सिंगर व मॉडल रह चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। इसके बाद वह मिस वर्ल्ड पंजाबण कंपीटिशन में मिस मोहाली भी रहीं। इसके बाद साल 2020 में राजनीति में आई और 2022 में विधायक भी बन गईं। AAP सरकार ने उन्हें मंत्री बनाया। अपने इस छोटे से राजनीतिक करियर में मान अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहीं। इनमें 5 मिनट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देंगे, अधिकारी मेरे नाम से पैसे मांग रहे और काम नहीं किया तो सियासत छोड़ने वाले बयान प्रमुख हैं। इन बयानों से इनकी फजीहत भी बढ़ी थी। पढ़िए, अनमोल गगन मान की पूरी प्रोफाइल और उनके बयान, जिनसे उन्होंने सुर्खियां बटोरीं... जन्म से सिंगर बनने तक का सफर... राजनीति में आने और मंत्री बनने तक की कहानी... अनमोल के 3 बयान, जो चर्चा में रहे... शादी भी राजनीतिक परिवार में की अनमोल की शादी चंडीगढ़ के एडवोकेट शाहबाज सोही से 16 जून 2025 को हुई। शाहबाज सोही के पिता रविंदर सिंह कुक्कू सोही डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र (तब बनूड निर्वाचन क्षेत्र) के बड़े कांग्रेसी नेता थे, जिनकी 2002 के विधानसभा चुनावों से पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। फिर शाहबाज सोही की मां शीलम सोही ने बनूड़ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में शीलम सोही ने अकाली दल के तत्कालीन वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, वह 714 वोट के मामूली अंतर से हार गई थीं। शाहबाज सोही के दादा बलबीर सिंह बलटाना भी बनूड़ निर्वाचन क्षेत्र से आजाद विधायक रह चुके हैं।