दिल्ली पुलिस बोली- पत्नी-प्रेमी देवर ने की पति की हत्या:इंस्टाग्राम चैट से खुलासा- दवा से नहीं मरा तो करंट दे दो; दोनों गिरफ्तार
दिल्ली के उत्तम नगर में 36 साल के करन देव की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, करन की हत्या पत्नी सुष्मिता और उसके प्रेमी राहुल ने की है। राहुल करन का चचेरा भाई है। पहले करन की मौत की वजह करंट बताई गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले का खुलासा दोनों की इंस्टाग्राम चैट से हुआ। दोनों ने करन की बेहोशी की हालत में करंट देकर हत्या की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुष्मिता और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। करन की मौत 12 जुलाई को हुई थी। अब इस पूरे मामले को समझिए...... 13 जुलाई को पत्नी सुष्मिता करन का शव लेकर वेस्ट दिल्ली के जनकपुरी अस्पताल पहुंची। उसने बताया कि करन को घर में करंट लग गया है। परिवार ने पहले इसे हादसा मानकर पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया। पुलिस को करन की उम्र और हालात को देखते हुए शक हुआ और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हरिनगर के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया। सुष्मिता, राहुल और राहुल के पिता ने इसका विरोध किया। घटना के 2 दिन बाद करन के छोटे भाई कुनाल देव ने सुष्मिता और राहुल की इंस्टाग्राम चैट ढूंढ निकाली। चैट में हत्या की साजिश की बात थी। कुनाल ने इसका वीडियो बनाकर 16 जुलाई को पुलिस को सौंपा। ------------------------ पति की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड से मिलकर हत्या की:मेरठ में शव के 15 टुकड़े किए, ड्रम में रखकर सीमेंट भरी; लव मैरिज हुई थी मेरठ में एक युवक की उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनों ने शव के 15 टुकड़े किए और उन्हें ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। मंगलवार को बदबू फैलने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तब घटना का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें...
Admin