टेनिस प्लेयर के चचेरे भाई ने फ्रेंड के दावे नकारे:बोले- बंदिशें होती तो राधिका टेनिस नहीं खेल पाती; हिमांशिका ने कत्ल की 4 वजहें बताईं थी

टेनिस प्लेयर के चचेरे भाई ने फ्रेंड के दावे नकारे:बोले- बंदिशें होती तो राधिका टेनिस नहीं खेल पाती; हिमांशिका ने कत्ल की 4 वजहें बताईं थी
हरियाणा के गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या को उसके क्लोज फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने 24 घंटे में दूसरा वीडियो जारी किया। जिसमें उसने दावा किया कि राधिका के कत्ल की 4 वजहें थीं। जिनमें राधिका का ज्यादा मेकअप करना और छोटे कपड़े पहनना तक शामिल था। उसने परिवार पर भी रूढ़िवादी होने के आरोप लगाए। हालांकि इस मामले में अब राधिका के चचेरे भाई रोहित यादव सामने आए हैं। उन्होंने हिमांशिका के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। रोहित ने कहा कि अगर परिवार संकीर्ण सोच वाला होता तो राधिका कभी टेनिस ही नहीं खेल पाती। पिता राधिका को विदेशों में टेनिस खेलने के लिए नहीं भेजता। वहीं राधिका की मां मंजू यादव और भाई धीरज यादव ने अभी तक कत्ल को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि गुरुग्राम के वजीराबाद में रहने वाले दीपक यादव ने 10 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी टेनिस प्लेयर बेटी राधिका की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके पीछे उसने वजह बताई कि लोग उसे ताने मारने लगे थे कि वह बेटी की कमाई खा रहा है। उसने राधिका को एकेडमी बंद करने को कहा लेकिन वह नहीं मानी, जिस वजह से उसने बेटी को मार डाला। हिमांशिका ने अपने दूसरे वीडियो में क्या-क्या कहा... हिमांशिका के आरोपों पर चचेरे भाई ने क्या कहा... एक दिन में भी बढ़ गए 2904 फॉलोअर्स हिमांशिका सिंह राजपूत दो दिन से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राधिका मर्डर केस को लेकर वीडियो डाल रही है। इसमें वह राधिका के परिवार को सोच पर सवाल उठा रही है, वहीं समाज की रुढ़ीवादिता पर भी कटाक्ष कर रही है। दो पहले हिमांशिका ने राधिका केस पर पहला वीडियो शेयर किया था। उस वक्त हिमांशिका के इंस्टाग्राम पर 4,858 फॉलोअर्स थे। 13 जुलाई को जब दूसरा वीडियो राधिका मर्डर केस को लेकर किया तो उसके फॉलोअर्स की संख्या 7,7762 हो गई थी। ------------------------------------ राधिका मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- राधिका का इंस्टाग्राम अकाउंट पहली बार सामने आया: बायो में स्पेनिश कहावत- सबकुछ किसी कारण से होता है गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है। इसका खुलासा राधिका की फ्रेंड हिमांशिका राजपूत की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुआ। हिमांशिका ने राधिका की फोटो लगाकर राधिका के अकाउंट को मेंशन किया हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... पिता ने 3 मिनट में की टेनिस प्लेयर की हत्या:अलमारी से रिवॉल्वर लाया, किचन में घुसते ही ताबड़तोड़ गोलियां मारी, फिर बैड पर बैठ गया हरियाणा के गुरुग्राम में पिता दीपक यादव ने महज 3 मिनट में टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसका खुलासा क्राइम सीन को रीक्रिएट करने और पूछताछ में आरोपी पिता दीपक ने किया। पिता ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह बेटा धीरज घर से बाहर चला गया। पढ़ें पूरी खबर... टेनिस प्लेयर मर्डर- पहली बार फ्रेंड सामने आई:बोली- राधिका पर परिवार का प्रेशर और पाबंदियां थीं गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद पहली बार उसकी दोस्त सामने आई है। हिमांशिका सिंह राजपूत ने राधिका और उसके साथ माता-पिता के व्यवहार को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने इस बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसे उसने पार्ट–1 बताया है। पढ़ें पूरी खबर...