जबलपुर में मस्जिद बनाने पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप; कलेक्टर का अर्थी जुलूस निकाला
जबलपुर के मड़ई इलाके में मस्जिद बनाने को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि गायत्री मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। हाल ही प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को क्लीनचिट दे दी। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरोध में कलेक्टर का अर्थी जुलूस निकाला। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से फैसले की पुन: समीक्षा करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जांच नियमानुसार की गई है और जो भी साक्ष्य मिले, उनके आधार पर रिपोर्ट बनाई गई है। प्रदर्शन और मस्जिद की तस्वीरें... पहले जान लेते हैं विवाद की मुख्य जड़ क्या है हिंदू संगठनों ने लगाए ये आरोप विहिप 2021 से लड़ाई लड़ रही
विवाद इसी बात पर है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खसरा नंबर 169 पर मस्जिद का निर्माण कैसे कर लिया गया। बड़ी बात यह भी है कि गायत्री बाल मंदिर ट्रस्ट या कोरी परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। विश्व हिंदू परिषद ही 2021 से इस जमीन की लड़ाई लड़ रही है। यह खबर भी पढ़ें... जिस जमीन पर मस्जिद, वो रिकॉर्ड में मंदिर की:एक परिवार का प्लॉट भी घेरा; मस्जिद कमेटी का दावा- हमारे पास भी दस्तावेज मंदिर की जमीन पर मस्जिद का मुद्दा संस्कारधानी से लेकर राजधानी तक कितना गर्माया है, इससे तो आप वाकिफ होंगे ही। दैनिक भास्कर ने इसकी तह तक जाकर ग्राउंड रिपोर्ट की है। सच्चाई जानने के लिए हमारे रिपोर्टर सुनील विश्वकर्मा ने राजस्व रिकॉर्ड खंगाले। पढ़ें पूरी खबर
Admin