गोल्डन टेंपल को लगातार तीसरे दिन उड़ाने की धमकी:लिखा- पाइपों में RDX भर धमाके करेंगे; केरल CM-पूर्व चीफ जस्टिस के नाम से ईमेल भेजी

गोल्डन टेंपल को लगातार तीसरे दिन उड़ाने की धमकी:लिखा- पाइपों में RDX भर धमाके करेंगे; केरल CM-पूर्व चीफ जस्टिस के नाम से ईमेल भेजी
पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ईमेल पर आई है। ईमेल में दावा किया गया कि पाइपों में RDX भरकर मंदिर के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से मेल में लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंचा। वहीं, SGPC और अमृतसर पुलिस भी अलर्ट पर है। ‌BSF और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को भी मेल भेजकर गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी दी गई थी। SGPC के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा- 15 जुलाई को दूसरी ईमेल केरल के सीएम और पूर्व चीफ जस्टिस की फेक आईडी से भेजी गई थी। आज सुबह आसिफ कपूर नाम के ईमेल एड्रेस से ईमेल आई। ये ईमेल सीएम भगवंत मान को भी भेजी गई। धमकी पर SGPC की 5 बातें... 2023 में लगातार 3 दिन हुए थे धमाके... पहला धमाका (6 मई 2023): रात करीब 11:15 बजे अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट (जो गोल्डन टेंपल से कुछ मीटर की दूरी पर है) में एक कम तीव्रता वाला IED विस्फोट हुआ। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन लोगों में डर फैल गया और कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। दूसरा धमाका (8 मई 2023): सुबह 6:30 बजे के आसपास उसी इलाके में फिर से एक कम तीव्रता का धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ और पास की दुकानों को मामूली नुकसान पहुंचा। तीसरा धमाका (10 मई 2023): रात 12:15 बजे तीसरा धमाका हुआ, जिसमें एक संदिग्ध बैग मिला। यह विस्फोट भी हल्का था, लेकिन इसने लोगों में भय और भ्रम का माहौल और बढ़ा दिया था। ---------- गोल्डन टेंपल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की धमकी, SGPC की टास्क फोर्स और अमृतसर पुलिस हाई अलर्ट पर पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए आई। इसके बाद गोल्डन टेंपल के अंदर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की टास्क फोर्स और बाहर पुलिस तैनात की गई है। पूरी खबर पढ़ें...