गोल्ड मेडलिस्ट है फर्जी डिग्रियां बेचने वाली पूर्व-इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर:हरियाणा का खेल पुरस्कार मिल चुका, लालच में घर, खेल और पति सब कुछ छोड़ा
पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी संगीता कड़वासरा की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उसे 26 अगस्त को राजस्थान (राजगढ़, चूरू) के ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। संगीता साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स (SAF GAME) में भारतीय टीम का नेतृत्व कर वॉलीबॉल में गोल्ड ला चुकी है। हरियाणा का खेल पुरस्कार भीम अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी है। खेल के आधार पर ही इसे रेलवे की नौकरी मिली थी। आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया- इस केस में महत्वपूर्ण यह है कि संगीता कड़वासरा ने वॉलीबॉल में 10 से अधिक बार देश की टीम का नेतृत्व किया है। SAF GAME में दो बार गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल जीता है। स्पोट्र्स कोटे से रेलवे में नौकरी मिली। मोती लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोट्र्स (सोनीपत, हरियाणा) में बोर्ड ऑफ ऑनर में नाम लिखा है। इतनी प्रतिष्ठा और नौकरी पाने के बाद एक व्यक्ति कैसे लालच, अहम में फंस कर कि अपना जीवन बर्बाद करता है, उसका यह बहुत बड़ा उदाहरण है। 2014 में नौकरी छोड़कर करने लगी फर्जी काम
विकास कुमार ने बताया- 2014 में नौकरी छोड़ी, खेल छोड़ा, घर छोड़ा, पति को छोड़ा और गलत संगती में आकर बेईमानी के धंधे में पड़ गई। इस तरीके के और भी आरोपी हैं। इनका हमारी टीम निरंतर पीछा कर रही है। ATS ने संगीता के फ्लैट की सात दिन तक निगरानी की
आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया- संगीता पर एसओजी ने 25 हजार का इनाम भी रखा था। संगीता ने चूरू के राजगढ़ स्थित OPJS यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री बांट कर बड़ा पैसा कमाया था। जब संगीता का भांजा बाहर जाता तो वह फ्लैट के ताला लगाकर जाता था। इस पर एटीएस की टीम ने फ्लैट की बिजली काटी। बिजली कटने पर संगीता ने भांजे को फोन कर कहा कि बिजली गई हुई है। इस पर भांजे ने केयर टेकर को बताया कि फ्लैट की बिजली नहीं आ रही। केयर टेकर और एटीएस की टीम फ्लैट में भांजे के साथ इलेक्ट्रीशियन बनकर गई। यहां पर एटीएस ने सर्च के दौरान संगीता को डिटेन किया। --- फर्जी डिग्री बेचने वाली पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर की यह खबर भी पढ़िए... फर्जी डिग्रियां बेचने वाली पूर्व इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर गिरफ्तार:एटीएस की टीम ने इलेक्ट्रीशियन बनकर पकड़ा, घर से बाहर ही नहीं निकलती थी राजस्थान एटीएस की टीम ने ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री बेचने के मामले में पूर्व महिला रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संगीता कड़वासरा पर एटीएस एसओजी ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)
Admin