गूगल, यूट्यूब से हत्या के तरीके ढूंढकर पति का मर्डर:पत्नी ने क्राइम सीरियल के 100 एपिसोड देखे, नोट्स बनाए; पूरे घर में CCTV लगवाए
मुजफ्फरपुर में पति के अफेयर के शक में पत्नी ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी सबा फिरदौस ने बताया कि 'मैं अफसर बनना चाहती थी। पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था, इसलिए मैंने उसकी हत्या का प्लान बनाया।' 'पति मुमताज के मर्डर के लिए मैंने गूगल और यूट्यूब से हत्या के तरीके देखे। 100 से ज्यादा क्राइम सीरियल के एपिसोड देखने के बाद मैंने मर्डर का प्लान बनाया।' 7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मुमताज की हत्या हुई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया था। पढ़िए पूछताछ में सबा फिरदौस ने हत्याकांड को लेकर क्या-क्या खुलासे किए... 'मेरा नाम सबा फिरदौस है। 2012 में मेरी शादी मुमताज से हुई थी। हमारे तीन बच्चे (दो बेटी और एक बेटा) हैं। शादी के कुछ साल तक सब ठीक रहा। 2022 से मेरे पति का किसी महिला से अफेयर शुरू हो गया। मैं जब उनसे इस बारे में पूछती तो इनकार कर देते।' 'कई बार मैंने उन्हें उससे बात करते पकड़ा था, लेकिन वो हर बार मना कर देते थे। मैं एक बार BPSC और 2 बार UPSC की एग्जाम दे चुकी हूं। मैं अफसर बनना चाहती थी।' 'उसके अफेयर का विरोध करने पर उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी थी। मैं घर में जहां भी रहूं वो आता और मुझे पीटने लगता था। इसके बाद मैंने पूरे घर में CCTV कैमरे लगवा लिए।' 'मैं मुमताज से परेशान हो चुकी थी। मैंने तय कर लिया था उसे मार दूंगी। अफसर बनने के बाद अपने बच्चों को अकेले ही पाल लूंगी।' गूगल, यूट्यूब से हत्या के नोट्स बनाती थी 'उसकी हत्या के लिए मैं यूट्यूब पर वीडियो देखती थी। मैंने क्राइम सीरियल के भी कई एपिसोड देखे थे। गूगल से भी जानकारी निकाली। मुझे इन सब से जो भी हत्या का तरीका अच्छा लगता मैं कॉपी पर उसके नोट्स बनाती थी।' '13 जुलाई को मैंने हत्या का प्लान बनाया। बच्चे मेरे पास सो रहे थे। मुमताज दूसरे कमरे में सो रहा था। मैं किचन से चाकू लेकर उसके कमरे में गई। ताबड़तोड़ उसके ऊपर 17 वार किए। वो मर चुका था। जमीन पर खून बहने लगा था। इसके बाद मैं अपने कमरे में आ गई।' फोन से मिले गूगल से हत्या के तरीके ढूंढने के सबूत सबा से पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारियों को वेरिफाई करने के लिए उसके मोबाइल की हिस्ट्री को खंगाला। सबा की गूगल हिस्ट्री में 'हत्या कैसे करना चाहिए' ये ढूंढने के सबूत मिले हैं। पुलिस अब सबा के उन नोट्स की जांच कर रही है जो वो क्राइम सीरियल देखकर बनाया करती थी। सबा के यूट्यूब की हिस्ट्री में भी क्राइम सीरियल देखने के सबूत मिले हैं। ऐसे सबा तक पहुंची पुलिस SSP सुशील कुमार ने बताया कि 'आरोपी पत्नी बार-बार अपना बयान बदल रही थी, जिससे SIT का शक गहरा हुआ। पहले उसने बताया कि बिजली गुल होने पर नींद खुली तो पति को खून से लतपथ पाया।' 'बाद में उसने कहानी बदली और कहा कि अपराधियों ने चाकू की नोक पर उसे कब्जे में लिया और उसकी आंखों के सामने पति की हत्या की। इसके बाद उसी से अलमारी खुलवाकर सामान लूट लिया।' 'घटनास्थल पर मिला खून से सना चाकू और घर में घुसने का तरीका (गैस कटर से दरवाजा काटना) पुलिस को किसी प्लांड साजिश का संकेत दे रहा था। हालांकि, शुरुआती जांच में घर से नकदी, गहने और सीसीटीवी हार्ड डिस्क गायब होने से पहले यह लूटपाट का मामला लग रहा था।' सबा की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से मुमताज का फोन बरामद किया है। हत्या वाले दिन सबा ने रोने का नाटक किया, वो बेसुध हो रही थी। बार-बार बस इतना ही कह रही थी कि 'मार दिया-मार दिया।' हत्याकांड पर सवाल जिनके जवाब मिलना बाकी है ------------------------- ये खबर भी पढ़िए... पटना में पत्नी ने शूटर से कराई पति की हत्या:10 लाख में डील, कॉन्ट्रैक्ट किलर को 3 लाख एडवांस दिए;स्कूल संचालक हत्याकांड का खुलासा पटना में स्कूल संचालक अजीत कुमार की 6 जुलाई को सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। अजीत की हत्या प्रोपर्टी के लिए उसकी पत्नी रीता(43) ने सुपारी देकर कराई थी। पति की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी, जिसमें 3 लाख शूटर को एडवांस मिला था। पुलिस ने पत्नी और घटना में साथ देने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। शूटर अभी भी फरार है। शुक्रवार को सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया, ' हत्या के लिए शूटर को 10 लाख रुपए में तैयार किया गया था। इसमें से 3 लाख रुपए एडवांस के रूप में दिए गए थे। शूटर अभी फरार है'। पूरी खबर पढ़िए
Admin