गुरुग्राम में मजाक में गई पत्नी की जान:दीवार पर चढ़कर बोली- मुझे बचाओगे, चौथी मंजिल से लटकी, पति ने 2 मिनट पकड़ा, फिर फिसली

गुरुग्राम में मजाक में गई पत्नी की जान:दीवार पर चढ़कर बोली- मुझे बचाओगे, चौथी मंजिल से लटकी, पति ने 2 मिनट पकड़ा, फिर फिसली
हरियाणा के गुरुग्राम में पति-पत्नी के बीच हो रहे मजाक में पत्नी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पत्नी छत की दीवार पर चढ़कर बैठ गई। तभी उसने मजाकिया अंदाज में पति से कहा कि 'अगर मैं गिर गई तो क्या तुम मुझे बचा लोगे'? पति ने उसे उतरने के लिए खाना न खाने की कसम दी। यह सुनकर जैसे ही पत्नी उतरने लगी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चौथी मंजिल से लटक गई। पति ने उसे बचाने के लिए अपनी बाहों में जकड़ लिया। 2 मिनट तक उसे बचाने की पूरी कोशिश की और बाहों में जकड़े रखा। आखिर में वह पति के हाथों से फिसल गई और चौथी मंजिल से नीचे जा गिरी। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। 4 पॉइंट में जानिए कब और कैसे हुआ हादसा... पति बोला- बेहतर भविष्य के लिए आए थे दुर्योधन ने बताया कि सब कुछ बहुत जल्दी हो गया। हमने शादी के तुरंत बाद गुरुग्राम में नई जिंदगी शुरू की थी। हमारा सपना था कि यहां मेहनत करके एक बेहतर भविष्य बनाएंगे, लेकिन सब कुछ इतनी जल्दी खत्म हो गया। अस्पताल ले जाते समय वह बार-बार कह रही थी कि मुझे बहुत दर्द हो रहा है। मुझे यही उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएगी। 19 जुलाई को दुर्योधन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- तुम मेरी जिंदगी हो, तुम मेरी सबकुछ हो प्लीज वापस आ जाओ। मैं तुम्हारी आवाज, महसूस और स्पर्श का इंतजार कर रहा हूं। प्लीज वापस आ जाओ। पुलिस बोली- दर्दनाक हादसा हुआ DLF फेस 3 थाने के जांच अधिकारी रजत राव ने बताया कि यह एक दर्दनाक हादसा है, जिसमें किसी की कोई गलती सामने नहीं आई। पार्वती के परिवार को भी किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। दुर्योधन के हाथों और छाती पर चोट के निशान इस बात की पुष्टि करते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्वती का शव उनके परिवार को सौंप दिया। इस हादसे में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला है। ************** ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा में सेल्फी के चक्कर में इकलौते बेटे की मौत,VIDEO, मसाला कंपनी की 4 मंजिला बिल्डिंग से गिरा हरियाणा के सोनीपत में एक युवक सेल्फी लेने के चक्कर में 4 मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गया। बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरते ही उसकी मौत हो गई और मोबाइल भी हाथ से छिटक गया। युवक राई औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा था। 2 दिन बाद ही उसकी ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी। जिसके बाद उसे अपने घर भिवानी लौटना था। (पढ़ें पूरी खबर)