गुरुग्राम की राधिका का इंस्टा अकाउंट पहली बार सामने आया:लिखा- सब कुछ किसी कारण से होता है; पिता ने किया टेनिस प्लेयर का मर्डर
गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है। इसका खुलासा राधिका की फ्रेंड हिमांशिका राजपूत की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुआ। हिमांशिका ने राधिका की फोटो लगाकर राधिका के अकाउंट को मेंशन किया हुआ है। जब राधिका का अकाउंट चेक किया गया तो वह प्राइवेट मिला। राधिका के इंस्टा अकाउंट पर 69 फॉलोअर्स हैं, जबकि उसने 68 लोगों को फॉलो किया हुआ है। राधिका ने इस अकाउंट पर 6 पोस्ट की हुई हैं। हालांकि, प्राइवेट अकाउंट होने के कारण इन्हें देखा नहीं जा सकता। अकाउंट के बायो में राधिका ने स्पेनिश भाषा में कहावत लिखी है- 'टोडो पासा पोर एल्गो', यानी सबकुछ किसी कारण से होता है। 10 जुलाई को राधिका की हत्या के बाद यह बात सामने आई थी कि पिता दीपक यादव के दबाव डालने के बाद राधिका ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे। राधिका पाबंदियों की वजह से भी परेशान थी। उसने अपने कोच अजय यादव को कहा था कि वह विदेश जाना चाहती है। राधिका के सोशल मीडिया अकाउंट पर किसने क्या कहा.... राधिका यादव पर पाबंदियों की भी बातें सामने आईं... ------------------------- राधिका मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- राधिका के पिता को तानों से परिवार बेखबर:ताऊ बोले- ऐसा होता तो दीपक जरूर बताता; अब मां-भाई किसी से मिलना नहीं चाहते हरियाणा की टेनिस प्लेयर राधिका यादव का मर्डर उसी के पिता दीपक यादव ने क्यों किया? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। परिवार इस बात से इनकार कर रहा है कि राधिका और उसके पिता दीपक के बीच कोई अनबन थी या परिवार में किसी तरह का कोई तनाव था। पढ़ें पूरी खबर... पिता ने 3 मिनट में की टेनिस प्लेयर की हत्या:अलमारी से रिवॉल्वर लाया, किचन में घुसते ही ताबड़तोड़ गोलियां मारी, फिर बैड पर बैठ गया हरियाणा के गुरुग्राम में पिता दीपक यादव ने महज 3 मिनट में टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसका खुलासा क्राइम सीन को रीक्रिएट करने और पूछताछ में आरोपी पिता दीपक ने किया। पिता ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह बेटा धीरज घर से बाहर चला गया। पढ़ें पूरी खबर... टेनिस प्लेयर मर्डर- पहली बार फ्रेंड सामने आई:बोली- राधिका पर परिवार का प्रेशर और पाबंदियां थीं गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद पहली बार उसकी दोस्त सामने आई है। हिमांशिका सिंह राजपूत ने राधिका और उसके साथ माता-पिता के व्यवहार को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने इस बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसे उसने पार्ट–1 बताया है। पढ़ें पूरी खबर... वह रील, जिसके बाद टेनिस प्लेयर की हत्या हुई: राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी हरियाणा के गुरुग्राम में जिस रील के बाद पिता ने टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की हत्या कर दी, वह सामने आ गई है। रील राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह को-एक्टर इनामुल हक के साथ नजर आ रही थी। राधिका के इनामुल के साथ सीन देखकर लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दी थीं। पढ़ें पूरी खबर... राधिका के को-एक्टर की 24 घंटे में दूसरी बार सफाई:इनामुल बोले- हिंदू-मुस्लिम एंगल दिया जा रहा, टेनिस प्लेयर से रिश्ते पर उठ रहे सवाल हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक्टर इनामुल हक ने 24 घंटे में दूसरी बार सफाई दी है। दुबई में मौजूद इनामुल हक ने कहा कि राधिका के साथ सिर्फ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में काम किया था। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
Admin