खबर हटके- बेड में पहिया लगाकर लेटे-लेटे मार्केट पहुंचा शख्स:जिंदा मां को ताबूत में बैठाकर ढोल-नगाड़े बजवाए; जानिए दिनभर की 5 रोचक खबरें

खबर हटके- बेड में पहिया लगाकर लेटे-लेटे मार्केट पहुंचा शख्स:जिंदा मां को ताबूत में बैठाकर ढोल-नगाड़े बजवाए; जानिए दिनभर की 5 रोचक खबरें
एक व्यक्ति अपने बेड में पहिया लगाकर, लेटे हुए मार्केट पहुंच गया। वहीं एक शख्स ने अपनी मां को ताबूत में बैठाया और फिर ढोल-नगाड़े बजाकर खूब जश्न मनाया। इस दौरान पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। चीन के हुनान प्रांत में एक शख्स अपनी 70 साल की मां को ताबूत में बैठाया। फिर 16 लोगों से उठवाकर मोहल्ले का चक्कर लगवाया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। बेटे का मानना है कि ऐसा करने से उसकी मां को अच्छी किस्मत और लंबी उम्र मिलेगी। इस कार्यक्रम में शामिल एक स्थानीय ने बताया कि चीनी संस्कृति में, ताबूतों को शुभ माना जाता है। क्योंकि चीनी भाषा में ताबूत को गुआनकाई कहते हैं, जो गुआनक्सी (यानि धन) जैसा लगता है। माना जाता है कि जीवित बुजुर्गों को ताबूत का अनुभव करने से आशीर्वाद, लंबी उम्र और शांति मिलती है। इसका सीधा मतलब माता-पिता को सम्मान देना और खुशी लाना है। क्या आपने कभी आलस के मारे सोचा है कि काश बिस्तर से उठे बिना ही सारे काम हो जाएं? चीन में एक शख्स ने अपनी बचपन की इसी ख्वाहिश को पूरा कर दिया है। गु यूपेंग नाम के इस शख्स ने एक ऐसा अनोखा 'कार बेड' बना डाला है। यह सिर्फ सड़क पर ही नहीं, बल्कि ऊंची-नीची जगहों, दलदल, पानी और यहां तक कि सीढ़ियों पर भी चल सकता है। 7 साल में बनाए 300 से ज्यादा अनोखे वाहन गु यूपेंग पिछले सात साल से पहाड़ों में रह रहे हैं। इस दौरान वे 300 से ज्यादा अनोखे, लेकिन काम की गाड़ियां बनाई हैं। हाल ही में उनकी बनाई एक खास 'बेड कार' की खूब चर्चा है, जिसके बारे में उनका दावा है कि वह किसी भी तरह के जमीन पर चल सकती है। अब यूपेंग इस गाड़ी से लेटे-लेटे बाजार तक चला जा रहा है। अमेरिका के ओहियो में 17 जुलाई को खुलने जा रहा है एक हॉरर म्यूजियम। इसमें इंसानी हड्डियां, जानवरों के भरे हुए शव, भूतिया मानी जाने वाली चीजें और असली अपराधों से जुड़ी चीजें डिस्प्ले की जाएंगी। इसका नाम है- द मिशिगन म्यूजियम ऑफ हॉरर। 1900 में बनी भूतिया बिल्डिंग में खुलेगा म्यूजियम इस म्यूजियम को साल 1900 में बनी एक बिल्डिंग में खोला जा रहा है। म्यूजियम के मालिक थॉम्पसन ने बताया कि ये बिल्डिंग पहले से भूतिया कहानियों के लिए मशहूर है। इस म्यूजियम का सबसे खास अट्रैक्शन है रेस्टोरेंट, जिसका नाम द लास्ट मील है। इसके मेन्यू में मौत की सजा पाए कुख्यात अपराधियों के आखिरी भोजन की डिशेज होंगी। साथ ही, सीरियल किलर-थीम वाले ड्रिंक्स भी मिलेंगे और ऑर्डर जेल-स्टाइल प्लेट में परोसे जाएंगे। ब्रिटेन में 34 साल की एक महिला (सैम मौंडर) इन दिनों अपना घर छोड़कर विदेश में 500 साल पुराने एक खंडहर में रह रही हैं। हुआ यूं कि सैम के माता-पिता ने 1993 में फ्रांस में एक फार्महाउस खरीदा। उस वक्त सैम सिर्फ चार साल की थीं और इसकी कीमत करीब ₹12 लाख थी। 1998 में जब सैम के माता-पिता का तलाक हो गया, तो सैम और उनकी मां यूके लौट आईं। इसके बाद से ये फार्महाउस वीरान पड़े थे। 2018 में, सैम ने अपने इस खोए हुए बचपन के घर को फिर से संवारने का फैसला किया और फ्रांस लौट गईं। यहां उनका पुराना फार्महाउस खंडहर बन चुका था। अब सैम हर दो महीने में दो हफ्ते के लिए फ्रांस जाती हैं और खुद अपने फार्महाउस में मरम्मत का काम करती हैं। पैसे बचाने के लिए खुद मजदूरी करना भी सीख रही हैं। फिलहाल उन्होंने स्थायी रूप से रहने के लिए वीजा अप्लाई नहीं किया है। लेकिन अगले 2-3 सालों में फार्महाउस की मरम्मत पूरी कर यहां बस जाएंगी। आजकल ऑनलाइन फ्रॉड (धोखाधड़ी) करने वाले नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। अब एक स्कैमर ने फ्रॉड करने की ऐसी तरकीब निकाली कि बिना किसी लिंक पर क्लिक किए, आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा। इसे 'कॉल फॉरवार्डिंग स्कैम' कहते हैं। इसमें आपको ऐसा कोड डायल करवाया जाएगा, जिससे आपकी सारी कॉल्स, खासकर OTP सीधे स्कैमर के पास चली जाएंगी। हाल ही में एक मामला सामने आया जब एक व्यक्ति को फोन में कुछ अजीब हरकतें दिखीं। बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से, सिस्टम ने कॉल लॉग्स और फोन सेटिंग्स को स्कैन किया और पाया कि कॉल फॉरवार्डिंग एक्टिव था। AI ने फिर यूजर को इसे बंद करने और हमले को रोकने में मदद की। ऐसे बचें कॉल फॉरवार्डिंग स्कैम से तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...