कांवड़-यात्रा के डीजे ट्रक से फैला करंट, 2 की मौत:अलवर में हाईटेंशन लाइन टच होने से हादसा, 30 से ज्यादा कांवड़िये झुलसे

कांवड़-यात्रा के डीजे ट्रक से फैला करंट, 2 की मौत:अलवर में हाईटेंशन लाइन टच होने से हादसा, 30 से ज्यादा कांवड़िये झुलसे
अलवर में कांवड़ियों से भरे ट्रक करंट दौड़ने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा कांवड़िये झुलसे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। घटना लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव में बुधवार सुबह 7.30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार कांवड़ लेकर लौट श्रद्धालुओं का ट्रक हाईटेंशन लाइन से टच हो गया था। हादसे में झुलसे 5 लोगों को अलवर रेफर किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। घटना से गुस्साए लोगों ने लक्ष्मणगढ़-मुंडावर रोड पर जाम लगा दिया है। सभी कांवड़िये एक ही गांव के रहने वाले बिचगांव के लोगों ने बताया कि एक बड्रे ट्रक में कांवड़िये गांव में बुधवार सुबह पहुंचे थे। यहां 11 हजार केवी की बिजली लाइन से ट्रक में करंट फैल गया। हादसे में गोपाल (22) पुत्र लालाराम निवासी बिचगांव व सुरेश प्रजापत (40) पुत्र कजोड़ीराम निवासी बिचगांव की मौत हो गई। वहीं, राधेश्याम, सीमा, राहुल सैनी, मदन प्रजापत निवासी बिचगांव और रजनी निवासी नगर गंभीर घायल हैं। इन्हें अलवर रेफर किया है। अन्य झुलसे हुए कांवड़ियों को लक्ष्मणगढ़ और गढ़ीसवाईराम के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS...