करणी सेना पर लाठीचार्ज, भोपाल समेत प्रदेशभर में चक्काजाम:हरदा में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आंसू गैस, वाटर कैनन से खदेड़ा; 60 लोग गिरफ्तार

करणी सेना पर लाठीचार्ज, भोपाल समेत प्रदेशभर में चक्काजाम:हरदा में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आंसू गैस, वाटर कैनन से खदेड़ा; 60 लोग गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के हरदा में चक्काजाम कर रहे करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। भोपाल, रतलाम समेत प्रदेश के कई शहरों में चक्काजाम और प्रदर्शन किया जा रहा है। हरदा में करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दो दिन में तीन बार लाठीचार्ज किया। रविवार सुबह भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। नहीं मानने पर आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर खदेड़ा। वाटर कैनन चलाकर उन्हें कंट्रोल किया। प्रदर्शन में शामिल करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत 60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला जेल में भेजा है। यहां तनाव के चलते यहां हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास और खंडवा जिले का पुलिस फोर्स तैनात है। करणी सेना परिवार इसलिए कर रही प्रदर्शन करणी सेना परिवार के पदाधिकारी आशीष राजपूत से हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। आशीष ने विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस मोहित को लेकर कोर्ट में चालान पेश करने जा रही थी। इसी दौरान करीब 40 कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत, आशीष राजपूत समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता रविवार को प्रदर्शन करने जुटे। प्रदर्शन की तस्वीरें... जीतू बोले- कलेक्टर-एसपी को बर्खास्त करें हरदा की घटना पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कलेक्टर एसपी की भूमिका पर उठाए सवाल। पटवारी ने दोनों अफसरों की बर्खास्तगी की मांग की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- हरदा में करणी सेना/राजपूत समाज के साथ हुई पुलिस बर्बरता निंदनीय है। फिर साबित हो गया कि मोहन सरकार में न्याय और अधिकार की बात करना अपराध है! भाजपा विधायक बोले- हरदा में लाठीचार्ज दुखद उज्जैन के आलोट से भाजपा विधायक चिंतामण मालवीय ने कहा कि हरदा में लाठीचार्ज दुखद और पीड़ादायक है। इसे टाला जा सकता था। कलेक्टर ने कहा- लॉ एंड ऑर्डर प्राथमिकता प्रदेशभर में करणी सेना के प्रदर्शन की तस्वीरें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-चक्काजाम न करें करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने फेसबुक पोस्ट कर साथियों से ये अपील की। घटनाक्रम के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...