एशिया कप की 8 टीमों में किसका फॉर्म सबसे बेहतर:भारत ने पिछले 15 महीनों में 80% मैच जीते, पाकिस्तान के नाम हार ज्यादा
कल से क्रिकेट का रोमांच वापस आ रहा है। UAE में एशिया कप शुरू हो रहा है। जून 2024 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से यह सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। इसमें भारत और पाकिस्तान सहित 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वर्ल्ड कप से अब तक इन टीमों का फॉर्म कैसा रहा है और इनके कौन से खिलाड़ी लय हैं यह जानने के लिए हमने पिछले 15 महीने के इनके परफॉर्मेंस को एनालाइज किया है। हमने एनालिसिस में तीन सवालों के जवाब तलाशे हैं। पहला सवाल- इन 8 टीमों का टी-20 फॉर्मेट में पिछले वर्ल्ड कप से अब तक जीत/हार का क्या रिकॉर्ड है
दूसरा सवाल- पिछले 15 महीनों में इन टीमों के टॉप बैटर्स और बॉलर्स कौन रहे हैं
तीसरा सवालः हालिया प्रदर्शन के आधार पर इन टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या हैं शुरुआत अपनी टीम इंडिया से... 1. भारत I. प्रदर्शन : भारत ने वर्ल्ड कप के बाद 80% मैच जीते टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने 29 जून 2024 के बाद से अब तक 80 फीसदी मैच जीते हैं। टीम ने 20 मैचों में हिस्सा लिया है, इसमें से 16 जीते, जबकि 3 मैच हारे हैं। एक मुकाबला टाई रहा है। भारतीय टीम की जीत-हार का रेसियो 5.333 रहा है। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी भारत का स्क्वॉड सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। रिजर्व प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल। 2. पाकिस्तान I. प्रदर्शन : पाकिस्तान ने 24 में से 11 मैच गंवाए पिछले वर्ल्ड कप के बाद से 6 सितंबर तक पाकिस्तान की टी-20 टीम का प्रदर्शन औसत रहा है। टीम 46 फीसदी मुकाबले ही जीत सकी है। टीम ने 29 जून 2024 के बाद से 1 सितंबर 2025 तक 24 टी-20 मैच खेले हैं, इनमें से 11 में जीत और 13 में हार मिली है। पाकिस्तान की टीम का विन-लॉस रेसियो 0.846 रहा है। अगर किसी टीम का विन-लॉस रेशियो 1 से ज्यादा है, तो उसका प्रदर्शन बेहतर मना जाता है और यदि विन-लॉस रेशियो 1 से कम है, तो उसका प्रदर्शन खराब माना जाता है। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी पाकिस्तान का स्क्वॉड
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम। 3. अफगानिस्तान I. प्रदर्शन : अफगानिस्तान ने 5 में से 3 मैच खेले
अफगानिस्तान ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर किया था। उसे साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। सेमीफाइनल हारने के बाद से अफगानिस्तान ने 5 टी-20 मैच खेले हैं, इनमें से टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का विन-लॉस रेसियो 1.5 है। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी अफगानिस्तान का स्क्वॉड राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। रिजर्व खिलाड़ी: वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई 4. श्रीलंका
I. प्रदर्शन : श्रीलंका ने आधे से ज्यादा मैच हारे
5 बार की चैंपियन श्रीलंकाई टीम का हालिया प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम ने पिछले वर्ल्ड कप के बाद आधे से ज्यादा मैच गंवाए हैं। 29 जून 2024 के बाद श्रीलंकाई टीम ने 14 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें से 5 जीते और 8 हारे हैं। एक मुकाबला टाई रहा है। 2024 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंकाई टीम ने 5 द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा लिया है और एक ही जीत सकी है। एक ड्रॉ रही और टीम को 3 सीरीज गंवानी पड़ी हैं। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी श्रीलंका का स्क्वॉड चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नविंदू फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दसुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे , चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान थुषारा और मथीश पथिराना। 5. बांग्लादेश I. प्रदर्शन : बांग्लादेश ने आधे मैच जीते, आधे हारे टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश का प्रदर्शन 50-50 रहा है। टीम ने 29 जून 2024 के बाद से एक सितंबर 2025 से 20 मैच खेले हैं। इनमें से 10 में जीत और 10 में हार मिली है। टीम ने 7 बाइलैटरल सीरीज में हिस्सा लिया है। इनमें 4 जीती हैं, 3 हारी हैं। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी IV. फुल स्क्वॉड लिट्टन दास (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, परवेज हसन इमोन, सैफ हसन, तौहिद हृदॉय, जाकिर अली, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन, शक मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, सैफुद्दीन। स्टैंडबाय- सौम्य सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद। 6. यूएई I. प्रदर्शन : यूएई ने 27 में से 20 मैच जीते यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की टीम ने पिछले वर्ल्ड कप के बाद से 27 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 20 में जीत मिली है, जबकि 7 मैच गंवाए हैं। अहम बात यह कि UAE ने सभी मैच मल्टीनेशन टूर्नामेंट में जीते हैं। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी UAE का स्क्वॉड
मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, इथान डि सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्धिकी, मतिउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान। 7. हॉन्ग कॉन्ग I. प्रदर्शन : हॉन्ग कॉन्ग ने 27 में से 14 मैच जीते हॉन्ग कॉन्ग चाइना की टीम चौथी बार एशिया कप खेल रही है। टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से 27 मैच खेले हैं, इनमें से टीम को 14 में जीत मिली है, जबकि टीम ने 10 मुकाबले गंवाए हैं। हॉन्ग कॉन्ग का विन-लॉस रेसियो 1.4 रहा है। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी हॉन्ग कॉन्ग का स्क्वॉड यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान 8. ओमान I. प्रदर्शन : 15 में से 4 मैच ही जीत सका है ओमान पहली बार एशिया कप खेल रही ओमान पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 2024 के टूर्नामेंट में टीम अपने सभी लीग मैच हारकर ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। ओमान ने पिछले वर्ल्ड कप के बाद से 15 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 4 जीत मिली हैं, जबकि 11 मैच हारे हैं। II. टॉप प्लेयर्स III. मजबूती और कमजोरी ओमान का स्क्वॉड ओमान क्रिकेट टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
Admin