इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी:बेटे को कहा- उसको समझा ले वर्ना राठी के पास भेज देंगे; चंडीगढ़ में कंप्लेंट दी

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी:बेटे को कहा- उसको समझा ले वर्ना राठी के पास भेज देंगे; चंडीगढ़ में कंप्लेंट दी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ओपी चौटाला के बेटे और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने ब्रिटेन (UK) के नंबर से उनके छोटे बेटे व सिरसा जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला के फोन पर वॉयस नोट भेजा। आरोपी ने लिखा- उसको समझा ले, वो हमारे रास्ते में न आएं, नहीं तो उसको भी प्रधान (नफे सिंह राठी) के पास भेज देंगे। बेटे ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 2 साल पहले भी अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई। उनके बड़े बेटे अर्जुन चौटाला रानियां से विधायक हैं। अब पढ़िए शिकायत में बेटे की 6 बड़ी बातें फरवरी में नफे सिंह राठी की हत्या की गई थी इसी साल 25 फरवरी को बहादुरगढ़ में बराही रेलवे क्रॉसिंग पर नफे सिंह राठी की 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनके सहयोगी जयकिशन दलाल को भी 4 गोलियां लगीं, जिससे उनकी भी मौत हो गई। उन पर i-20 कार में सवार बदमाशों ने हमला किया था। राठी की हत्या के 3 दिन बाद 28 फरवरी को गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इसको लेकर उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर लिखा था कि राठी की हत्या मैंने करवाई। उसने कहा कि उसके विरोधी महाल से दोस्ती के कारण राठी को मारा गया।