अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में ह्यूमन फेक्टर स्पेशलिस्ट्स शामिल:वेस्टर्न मीडिया ने पायलट को जिम्मेदार ठहराया था, इसी वजह से फैसला लिया गया
केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में ह्यूमन फेक्टर स्पेशलिस्ट्स को भी शामिल किया गया है। ये दुर्घटनाओं, गलतियों और अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं के कारणों का एनालिसिस करते हैं और उन्हें रोकने के लिए डिजाइन में बदलाव का सुझाव देते हैं। यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि वेस्टर्न मीडिया की कई रिपोर्टों में इस दुर्घटना का जिम्मेदार सीनियर पायलट को ठहराया गया है। हालांकि, भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने ऐसी रिपोर्ट्स को गलत बताया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद में बताया कि जांच में सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। साथ ही कहा कि AAIB की वेबसाइट पर जुलाई में छपी शुरुआती रिपोर्ट में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं है 2025 में 8 विमान दुर्घटनाएं, 274 की जान गई केंद्रीय मंत्री मोहोल ने कि एयरलाइन ऑपरेटर सभी गंभीर खराबियों की सूचना तुरंत DGCA को देते हैं। अगर DGCA ऑडिट में पाया जाता है कि एयरलाइन ने खराबियों की सूचना नहीं दी तो DGCA जांच करता है और प्रोसीजर मैनुअल के हिसाब से कार्रवाई करता है। उन्होंने बताया कि2025 में कुल आठ विमान दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 1 शेड्यूल्ड एयरक्राफ्ट, 3 ट्रेनी विमान और 4 हेलिकॉप्टर शामिल हैं। इन दुर्घटनाओं में 274 लोगों की जान गई।.
Admin