अशोकनगर कलेक्टर-एसपी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी:लोगों को भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट; डीएम ने बताया फेक, अब साइबर सेल करेगी जांच
अशोकनगर में साइबर अपराधियों ने कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। शुक्रवार रात से इन फर्जी आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। सबसे पहले कलेक्टर आदित्य सिंह के नाम से फर्जी प्रोफाइल सामने आई। इस प्रोफाइल में उनकी तस्वीर और सरकारी पदनाम का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के नाम से भी ऐसी ही फर्जी आईडी बनाई गई। कलेक्टर ने बताया फर्जी, साइबर सेल करेगी जांच कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस आईडी को फर्जी बताया है। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से इस तरह की आईडी से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने को कहा है।
Admin