Video: गरबा में महिला ने पहना बुरका, किया चुड़ैल जैसा मेकअप, लोगों ने लगा दी क्लास, वीडियो वायरल
Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद से एक अजीब और विवादित खबर सामने आई है. नवरात्रि के दौरान आयोजित गरबा कार्यक्रम में एक महिला ने बुर्का पहनकर और चुड़ैल जैसा मेकअप कर एंट्री ली. सोशल मीडिया पर जैसे ही इस वीडियो के क्लिप्स वायरल हुए, लोग भड़क उठे और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. कई लोगों का मानना है कि यह सीधे तौर पर किसी धर्म विशेष को नीचा दिखाने की कोशिश है, जो समाज में नफरत फैलाने का काम कर सकता है.
जोंबी या चुड़ैल जैसी नजर आई महिला
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने काले रंग का बुर्का पहन रखा है और चेहरे पर डरावना मेकअप किया गया है, जिससे वह किसी जोंबी या चुड़ैल जैसी नजर आ रही थी. मंच पर मौजूद अन्य कलाकार गरबे की पारंपरिक पोशाक में थे, लेकिन महिला की वेशभूषा और लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
अहमदाबाद गुजरात जहां गरबे के दौरान मुस्लिम महिलाओं की वेशभूषा यानि बुर्के का इस्तेमाल किया गया और उन्हें ज़ोंबी की तरह दिखाने की कोशिश की गई
ये करने की जरूरत क्या थी❓एक तरफ जब गरबे मे आधार देख कर एंट्री दी जा रही है तो फिर दूसरे धर्म को नीचा दिखाने.1/2#Navratri #गरबा हिंदू RSS pic.twitter.com/ZTRuL3vnpR — Sudhir kori ll (@Sgunamp) September 22, 2025
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ यूजर्स ने आयोजकों से सवाल किया है कि आखिर क्यों किसी के धार्मिक पहनावे को डरावना रूप देकर पेश किया गया? लोगों का कहना है कि त्योहारों का मकसद मेलजोल और खुशी बांटना होना चाहिए, न कि किसी धर्म या संस्कृति का मजाक उड़ाना.
लोगों ने बताया कॉन्सेप्ट परफॉर्मेंस
वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक कॉन्सेप्ट परफॉर्मेंस बताया और कहा कि इसका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था, लेकिन आलोचकों का कहना है कि ऐसे कॉन्सेप्ट धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं और इनसे विवाद पैदा होना तय है.
Admin