Video: खिसकते-खिसकते जमीन में समा गया भारी भरकम ट्रक, सामने आया हादसे का वीडियो
Truck Stuck in Road: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यह घटना किसी व्यस्त सड़क की बताई जा रही है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सड़क पर एक बड़ा ट्रक आ रहा था. ट्रक के ठीक आगे छोटे बच्चे की साइकिल खड़ी थी. तभी पास ही खड़ी एक महिला ने समझदारी दिखाते हुए उन साइकिलों को तुरंत हटा दिया ताकि कोई हादसा न हो.
ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क में धंसा
लेकिन यह तो बस शुरुआत थी. जैसे ही ट्रक कुछ कदम और आगे बढ़ा, अचानक वहां की सड़क धंस गई. देखते ही देखते ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह से गहरे गड्ढे में धंस गया. ट्रक का आगे का हिस्सा सड़क पर टिका रहा लेकिन पीछे का आधा हिस्सा जमीन में समा गया. यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए.
Oh my God… What just happened here?!pic.twitter.com/YWv0pqX6ms — Enezator 1 Mn (@Enezator) September 22, 2025
लोगों को समझ ही नहीं आया कि यह सब इतनी जल्दी कैसे हो गया. सड़क का अचानक धंसना यह दर्शाता है कि वहां की सड़क की हालत काफी कमजोर थी. अगर महिला ने समय रहते बच्चों की साइकिल न हटाई होती और बच्चे वहीं खड़े रहते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. उनकी समझदारी से कई मासूमों की जान बच गई.
घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे और मदद के लिए इधर-उधर भागे. बाद में जानकारी मिली कि ट्रक चालक सुरक्षित बाहर निकल आया, हालांकि ट्रक का बड़ा हिस्सा गड्ढे में धंस चुका था.
यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाए दे रहे हैं. कुछ लोग महिला की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ सड़क की बदहाली और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं.
Admin