NSUI और पुलिस में धक्का-मुक्की, वाटर कैनन का इस्तेमाल, VIDEO:पटना में विधानसभा घेराव करने निकले थे; छात्र बोले- गालियां दीं, पीटा, कपड़े फाड़े

NSUI और पुलिस में धक्का-मुक्की, वाटर कैनन का इस्तेमाल, VIDEO:पटना में विधानसभा घेराव करने निकले थे; छात्र बोले- गालियां दीं, पीटा, कपड़े फाड़े
पटना में छात्रों की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ प्रदर्शनकारी राजापुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस-प्रशासन ने इन्हें राजापुर पुल के पास ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। यूथ कांग्रेसी पर पानी की बौछार की गई। वहीं कार्यकर्ता बैरिकेडिंग गिराकर जमीन पर बैठ गए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया है। करीब 45 मिनट चले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौज की। उनके कपड़े फाड़े। वहीं कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- 'हम लोग सदन के अंदर SIR का विरोध कर रहे हैं। 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट रहे हैं। सरकार हमें रोकना चाहती है तो रोक ले।' वहीं वाटर कैनन के इस्तेमाल पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा, 'जब भी आप कोई सवाल खड़े करेंगे तो बिहार सरकार इसी तरह से दमनकारी स्थिति बनाती है। इसमें पुलिस दोषी नहीं है। सिस्टम का फेल्योर है।' प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए.... इस मार्च में पटना यूनिवर्सिटी सहित बिहार की सभी यूनिवर्सिटी से छात्र और छात्राएं भी शामिल हैं। कांग्रेस MLC मदन मोहन झा ने कहा कि सरकार की आवाज ही नहीं खुल रही है। हमलोग छात्रों की मांग के साथ हैं। छात्रों का पलायन, शोषण हाे रहा है। कॉलेज में अराजकता की स्थिति के खिलाफ NSUI का विधानसभा का घेराव करने निकले हैं। NSUI के विधानसभा घेराव के पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए... ----------- इसे भी पढ़िए... 'दाढ़ी-टोपी और मस्जिद देखकर सोचते हो हम बांग्लादेशी हैं':AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान बोले-बंटवारे के वक्त सीमांचल करवट बदलता तो भारत के 2 टुकड़े हो जाते