IND Vs ENG ओवल टेस्ट-गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड:एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने; दूसरे सेशन का खेल शुरू

IND Vs ENG ओवल टेस्ट-गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड:एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने; दूसरे सेशन का खेल शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। करीब 2 घंटे की देरी के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम ने पहली पारी में दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल नाबाद हैं। केएल राहुल 14 और यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर आउट हुए। राहुल को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया, जबकि जायसवाल को गस एटकिंसन ने LBW कर दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में 733 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वे एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने हैं। गिल ने सुनील गावस्कर के 732 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। जो गावस्कर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। मैच का स्कोरबोर्ड बारिश के कारण 2 घंटे देरी से शुरू हुआ दूसरा सेशन लंदन के द ओवल मैदान पर बारिश के कारण जल्दी लंच कर दिया गया। करीब दो घंटे के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हुआ। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत करके मैदान को सुखाया। बारिश के कारण रोका गया था खेल दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।