IIM-कोलकाता के हॉस्टल में स्टूडेंट से रेप, आरोपी गिरफ्तार:काउंसलिंग सेशन के बहाने ब्वायज हॉस्टल बुलाया, नशीला ड्रिंक पिलाकर रेप किया

IIM-कोलकाता के हॉस्टल में स्टूडेंट से रेप, आरोपी गिरफ्तार:काउंसलिंग सेशन के बहाने ब्वायज हॉस्टल बुलाया, नशीला ड्रिंक पिलाकर रेप किया
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोलकाता में शनिवार को एक स्टूडेंट से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना बिजनेस स्कूल के ब्वायज हॉस्टल में शुक्रवार को हुई थी। आरोपी स्टूडेंट को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया गया था, गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित ने FIR में बताया है कि उसे काउंसलिंग सेशन के लिए हॉस्टल बुलाया गया। वहां उसने एक ड्रिंक पी, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इससे पहले साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को एक छात्रा से गैंगरेप हुआ था।