हिसार एयरपोर्ट का कटेगा बिजली कनेक्शन:बिल नहीं भरा, डिफाल्टर हुआ; PM-CM के उद्घाटन के वक्त भी पेंडिंग था; AAI बोली- सरकार भरेगी
हरियाणा के इकलौते महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का बिजली कनेक्शन कट सकता है। दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी शुरुआत से लेकर अभी तक बिजली का बिल नहीं भरा है। इस पर करीब 94.43 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया हो गया है। इसी वजह से हिसार के बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट में एयरपोर्ट का नाम सबसे ऊपर आ चुका है। एयरपोर्ट पर बिजली निगम ने अपना अलग से बिजली घर बनाया हुआ है, ताकि निर्बाध रूप से यहां बिजली मिलती रहे। मगर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने समय पर बिल भरने की बजाय लाखों की पेंडेंसी कर दी है। हर माह यहां करीब 13 लाख रुपए औसतन बिजली का बिल आता है। हैरानी की बात यह है कि जब PM नरेंद्र मोदी और CM नायब सैनी ने इसका उद्घाटन किया था तो भी बिल पेंडिंग पड़ा हुआ था। इस बारे में हिसार बिजली निगम के एसडीओ सिटी मुकेश रोहिल्ला का कहना है कि बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टरों का कनेक्शन काटा जाएगा। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी से इसका कारण पूछा गया तो कहना था कि बिजली बिल भरने का काम सिविल एविएशन हरियाणा और सरकार का है, इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी का कोई रोल नहीं है। बिल न भरने से जुड़ी 2 अहम बातें... SDO बोले- कई रिमाइंडर भेज चुके
हिसार में बिजली निगम के एसडीओ मुकेश रोहिल्ला का कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी हिसार को कई बार रिमांइडर भेजकर बिजली बिल भरने के लिए कह चुके हैं। लगातार पत्राचार जारी है, मगर इसके बाद भी बिल नहीं भर रहे। कभी कहा जाता है कि चंडीगढ़ से बिल भरा जाएगा तो कभी कहते हैं ऊपर से अप्रूवल आएगी। एसडीओ ने बताया कि एयरपोर्ट का करीब 2000 किलोवाट का बिजली लोड है। इनके लिए स्पेशल 33 KV का बिजली घर बनाया हुआ है। इसके बाद भी यह बिल नहीं भर रहे। मंत्री गंगवा के विभाग भी डिफाल्टर
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के अधीन विभाग पब्लिक हेल्थ भी बिजली निगम का डिफाल्टर है। पब्लिक हेल्थ का करीब 64 लाख रुपए का बिल पेंडिंग है। वह हिसार में दूसरा सबसे बड़ा देनदार है। पब्लिक हेल्थ के करीब 13 बिजली के बिल पेंडिंग हैं। पब्लिक हेल्थ के अलग-अलग जलघर हैं, जहां मोटरें दिन-रात चलती रहती है। एयरपोर्ट का लाइसेंस भी खतरे में... हिसार से जयपुर सेवा शुरू हाेने में लगेगा टाइम
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से ही यहां से फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। हिसार से अयोध्या, हिसार से चंडीगढ़ और हिसार से दिल्ली के लिए हवाई सेवा चल रही है। इसके अलावा जयपुर, अहमदाबाद, देहरादून और जम्मू के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की सरकार की योजना है। आने वाले समय में हिसार से जयपुर की सेवा शुरू हो सकती है। अभी एलायंस एविएशन कंपनी के पास विमानों की कमी के चलते हिसार से जयपुर सेवा शुरू नहीं की जा सकी है। मगर, नए लाइसेंस मिलने के साथ या इससे पहले जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती है। ---------------- हिसार एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें हिसार एयरपोर्ट में एंट्री के लिए VIP भी टिकट लेगा:DGCA ने कहा- इससे पूरा रिकॉर्ड मेंटेन होगा, कौन आया और कौन गया हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल इस फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और टिकट खरीदकर खुद भी चंडीगढ़ तक यात्रा की। (पूरी खबर पढ़ें)
Admin