हिमाचल में 2 भाइयों की एक ही दुल्हन, पूरी कहानी:एक सरकारी कर्मचारी, दूसरा विदेश में; 4 हजार रिश्तेदारों की मौजूदगी में 7 फेरे लिए

हिमाचल में 2 भाइयों की एक ही दुल्हन, पूरी कहानी:एक सरकारी कर्मचारी, दूसरा विदेश में; 4 हजार रिश्तेदारों की मौजूदगी में 7 फेरे लिए
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 2 भाइयों की एक ही लड़की से शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिले के शिलाई गांव के प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने साथ लगते कुन्हाट गांव की युवती सुनीता चौहान से शादी की है। हालांकि, इस इलाके के लिए इस प्रकार की शादी कोई नई बात नहीं है। यहां के बुजुर्ग बताते हैं कि यह उनकी सदियों से चली आ रही परंपरा है, जिसे बहुपति विवाह कहा जाता है। अब तक इस तरह की शादियां बिना शोर-शराबे के होती थीं, इसलिए दूसरी जगहों के लोगों को इनका पता नहीं चल पाता था। लेकिन, प्रदीप और कपिल ने करीब 4 हजार मेहमानों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की है। यह शादी समारोह 3 दिन तक चला। युवक प्रदीप नेगी जल शक्ति विभाग में कार्यरत है। जबकि, छोटा भाई कपिल नेगी बहरीन के एक होटल में नौकरी करता है। शादी के PHOTOS... 3 दिन उत्सव जैसा माहौल रहा जानकारी के अनुसार, इस शादी की 11 जुलाई को रस्में शुरू हुई थीं। इस दिन दूल्हे के मामा शादी वाले घर पहुंचे। 12 जुलाई की सुबह दोनों भाइयों की बारात साथ लगते कुन्हाट गांव पहुंची। यहां शादी की रस्में पूरी की गईं। इसके बाद शाम को ही दुल्हन की विदाई हो गई। इसके बाद 13 जुलाई को लड़के वालों के घर शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। इन 3 दिनों में लड़के वालों के घर पारंपरिक नाच-गाने चलते रहे। साथ ही इससे गांव में उत्सव का माहौल रहा। शादी में आसपास के गांव के लोगों समेत करीब 4 हजार रिश्तेदार शामिल हुए थे। सभी मेहमानों को 3 दिन तक पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन क्या बोले... ग्रामीण बोले- चोरी-छिपे होती रही हैं ऐसी शादियां शिलाई गांव के रहने वाले बिशन तोमर ने बताया कि गांव में कई लोगों ने बहुपति विवाह कर रखा है, लेकिन अब तक ऐसी शादियों के बारे में समाज में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी और न ही धूमधाम के साथ ऐसी शादी होती थी। उन्होंने बताया कि प्रदीप और कपिल ने धूम धड़ाके के साथ काफी संख्या में मेहमानों की मौजूदगी में शादी की है। बुजुर्ग बोले- प्रदीप-कपिल ने मिसाल पेश की क्षेत्र के बुजुर्ग हीरा सिंह ने कहा- पहले चोरी-छिपे ऐसी शादियों होती थीं। मगर प्रदीप और कपिल ने सामूहिक तौर पर शादी कर बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि 21वीं सदी में पढ़े-लिखे बच्चों ने इस परंपरा का निर्वहन कर बड़ा संदेश दिया है। बहुपति शादी में समाज का नियम...