हरियाणा में BJP नेता के बेटे की हत्या:बदमाशों ने चाकू मार दिल चीरा, 5 महीने की बेटी; पिता बोले- सरकार फेल, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

हरियाणा में BJP नेता के बेटे की हत्या:बदमाशों ने चाकू मार दिल चीरा, 5 महीने की बेटी; पिता बोले- सरकार फेल, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
हरियाणा के जींद में बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की हत्या कर दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार कर उन्हें चाकुओं से गोद दिया। हमले के वक्त उनके साथ पत्नी का भाई और एक डॉक्टर दोस्त भी था। तीनों एक साथ घर लौट रहे थे। उनके साथ वाले दोनों लोगों को भी चोटें लगी हैं। तीनों को तुरंत पानीपत के अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच की तो हमलावरों ने चाकू से भाजपा नेता के बेटे का दिल चीर दिया था, जिस वजह से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक विकास जींद में प्राइवेट अस्पताल चला रहा था। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी 5 महीने की बेटी भी है। जींद पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार और भाजपा नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। विकास के परिजनों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर इस दौरान हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और रास्ता जाम करेंगे। सिलसिलेवार ढंग से जानिए हत्या का पूरा मामला... पिता बोले- सरकार अपराध रोकने में फेल बेटे विकास के कत्ल से भाजपा नेता पिता शिवकुमार शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने बेटे की मौत के बाद अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेता के बेटे को चाकुओं से गोदकर सरेराह मार दिया जा रहा है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करे। यह घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पुलिस का दावा- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।