हरियाणा के 4 जिलों में प्राइवेट-सरकारी स्कूलों में छुट्टी:3 नदियां ओवरफ्लो, चौथी में दरार; हथिनीकुंड बैराज पर SDRF तैनात; 24 घंटे में 11 मौतें
हरियाणा में कल भी कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। यमुनानगर में यमुना पर बने हथिनीकुंड बैराज के गेट तीसरे दिन भी (1 सितंबर सुबह 4 बजे से) खुले हुए हैं। रात 8 बजे 1 लाख 78 हजार 806 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बुधवार को प्रदेश में कुरुक्षेत्र में घग्गर व मारकंडा ओवरफ्लो हो गई। जिससे पिहोवा के 2 गांवों में घग्गर और 10 गांवों में मारकंडा का पानी घुस गया। सिरसा में भी घग्गर में दरार पड़ने से खेतों में पानी घुस गया। बुधवार शाम को अंबाला में टांगरी नदी भी ओवरफ्लो हो गई। जिससे आसपास की 4-5 कॉलोनियों में उसका पानी भर गया। यहां के घर आधे डूब गए हैं। वहीं कुरुक्षेत्र में शाम को मारकंडा की सहायक नदी राक्षी नदी में भी दरार पड़ गई। नदी के पानी से तटबंध और स्कूल की दीवार टूट गई। जिसके बाद पानी आबादी वाले इलाकों में घुस गया। बारिश के दौरान पिछले 24 घंटे में कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल और यमुनानगर में घरों की छतें गिर गईं, जिसकी चपेट में आकर 3 बच्चियों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। सिरसा में कार नहर में गिरने, यमुनानगर में यमुना में डूबने से 2 लोगों की मौत हुई। वहीं, पानीपत में 3 साल का बच्चा छत पर स्लिप होकर नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बारिश को देखते हुए हाईलेवल रिव्यू मीटिंग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 सितंबर, 2025 तक खुला रखने का निर्णय लिया है। इसी बीच हिसार में कल करंट से चाचा-भतीजा समेत 3 युवकों की मौत के बाद बिजली मंत्री अनिल विज ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें JE पंजाब सिंह के साथ 1 फोरमैन राजपाल और 2 लाइनमैन विजय व अमित कुमार शामिल हैं। इन्होंने करंट लगने के आधे घंटे तक लाइट बंद नहीं की। हिसार एसई एफआर नकवी ने बताया कि मामले की जांच अभी की जा रही है। वहीं बारिश के हालात देखते हुए हिसार, पंचकूला, अंबाला और रोहतक में अगले आदेश तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भिवानी के बवानी खेड़ा में सभी, तोशाम और भिवानी में जलभराव वाले क्षेत्रों के अलावा यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक, कुरुक्षेत्र के पिहोवा व शाहाबाद ब्लॉक और फतेहाबाद के टोहाना, जाखल व भूना ब्लॉक के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। बारिश से जुड़े PHOTOS... बारिश के दौरान हुए हादसे पढ़ें... प्रदेश में नदियों की क्या स्थिति... बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin