हरियाणा की उन्नति का बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर:चाइना ओपन में डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को हराया; क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

हरियाणा की उन्नति का बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर:चाइना ओपन में डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को हराया; क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
हरियाणा के रोहतक की 17 साल की युवा बैडमिंटन प्लेयर उन्नति हुड्‌डा ने चाइना ओपन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देश की अनुभवी महिला बैडमिंटन प्लेयर और डबल ओलिंपिक मेडल जीत चुकीं पीवी सिंधु को हर दिया। इसी हार के साथ पीवी सिंधु का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। वहीं, उन्नति अब जापानी प्लेयर अकाने यामागुची के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इससे पहले सैयद मोदी सुपर 300 टूर्नामेंट-2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा की भिड़ंत हुई थी। तब पीवी सिंधु ने उन्नति को 21-12, 21-9 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। मैच कैसे जीतीं उन्नति, 3 पॉइंट्स में जानिए... स्कॉटिश प्लेयर को हराकर यहां पहुंची थीं उन्नति, अब इन्हीं से उम्मीद पीवी सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वह विश्व में 6 नंबर की जापानी खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने जापानी खिलाड़ी को 21-15, 8-21, 21-17 से मात दी थी। अब चाइना ओपन में देश की उम्मीदें उन्नति हुड्‌डा पर टिकी हैं, जो विश्व में 35वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। उन्नति ने राउंड ऑफ-32 में स्कॉटिश शटलर क्रिस्टी गिलमॉर को 21-11, 21-16 के दो सेटों में हरा दिया था। यह गेम 36 मिनट चला था। कौन है उन्नति हुड्‌डा, जिसने ये उलटफेर किया