हरदा में करणी सेना पर छोड़े आंसू गैस के गोले:पुलिस ने वाटर कैनन चलाया; राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत 50 गिरफ्तार
हरदा में प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोल छोड़े। वाटर कैनन चलाकर भीड़ को कंट्रोल किया गया। प्रदर्शन में शामिल करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया, कार्यकर्ताओं को जाम खत्म करने की समझाइश दी जा रही थी, नहीं मानने पर रविवार सुबह वाटर कैनन चलाया गया। इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लाठीचार्ज कर धरना दे रहे लोगों को खदेड़ा। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सड़क के दोनों तरफ दो पहिया वाहन गिरे पड़े हैं। पुलिस इन वाहनों को उठाकर ले जा रही है। इसलिए प्रदर्शन कर रही है करणी सेना
करणी सेना के पदाधिकारी आशीष राजपूत से हीरा खरादवाने के नाम पर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। आशीष ने विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस मोहित को लेकर कोर्ट में चालान पेश करने जा रही थी। इसी दौरान करीब 40 कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे, जिसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत, आशीष राजपूत समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता रविवार को प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की तस्वीरें...
Admin