सावन का पहला सोमवार आज:काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का वक्त; देवघर में 8KM लंबी लाइन

सावन का पहला सोमवार आज:काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का वक्त; देवघर में 8KM लंबी लाइन
सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन किया गया, फिर भगवान से आज्ञा लेकर चांदी का पट खोला गया। यूपी के वाराणसी में तड़के 4 बजे मंगला आरती हुई। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। बारिश के बीच रात में ही मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 किमी लंबी लाइन लग गई। यहां भक्तों को जलाभिषेक के लिए सिर्फ 1 सेकेंड का समय मिल रहा। करीब 50 हजार यादव बंधु भी केदारघाट से जल भर कर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए निकले हैं। अब तक 2 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर चुके हैं। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के आज सुबह 3 बजे मंदिर के गेट खोले गए। 4 बजे से कांवरियों ने जल चढ़ाना शुरू किया। हर मिनट में 180 लोग मंदिर के अंदर अरघा में जल चढ़ा रहे हैं। अब तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। आज 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जल चढ़ाने का अनुमान है। मंदिर से बाहर 8KM लंबी लाइन लगी है। काशी में आज 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल भक्तों के लिए सामान्य दिनों की तुलना जल्दी जागेंगे। श्रावण मास में प्रत्येक रविवार की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक होगा और भस्म आरती होगी। सप्ताह के शेष दिनों में रात 3 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं। सावन सोमवार पर भक्तों और कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सावन के पहले सोमवार को स्कूल कालेज बंद रहेंगे। वहीं, झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो गया। कांवरियों के स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुल्तानगंज में रविवार से ही कांवड़िए जल भरकर देवघर के लिए निकलना शुरू हो गए थे। जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहले सोमवारी पर डेढ़ लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। सावन सोमवार के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं