सतना रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए धक्का-मुक्की, VIDEO:सुबह 4 बजे से लग रही लाइन, शटर खुलते ही मारामारी शुरू; सुरक्षा गार्ड गायब
सतना रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर रोज सुबह 4 बजे से ही लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। आरक्षण कार्यालय साढ़े 7 बजे खुलता है। शटर खुलते ही टोकन पाने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। भोपाल, दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु की ट्रेनों की तत्काल टिकट एक मिनट में बुक हो जाती हैं। खिड़की से केवल एक या दो लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल पाती है। बाकी यात्रियों को वेटिंग टिकट से काम चलाना पड़ता है। पीआरएस स्टाफ ने आरपीएफ और जीआरपी से सुरक्षा बल की मांग की थी, लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहता। ट्रेनों में सीटों की भारी कमी
शादी-ब्याह और छुट्टियां खत्म होने के बाद लोग परिवार के साथ महानगरों को लौट रहे हैं। स्कूल-कॉलेज भी खुलने वाले हैं। इस वजह से ट्रेनों में सीटों की भारी कमी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग भी ज्यादा है। वेटिंग 150 पार
रीवा-राजकोट में स्लीपर की 125, थर्ड एसी की 65, सेकेंड एसी की 30 और फस्ट एसी की 20 तक वेटिंग चल रही है। वाराणसी-सीएसएमटी, दानापुर-बेंगलुरू संघमित्रा, जयनगर-एलटीटी पवन और वाराणसी-एलटीटी कामायनी में स्लीपर की वेटिंग 150 से ज्यादा है। थर्ड एसी में 60 से अधिक वेटिंग है। रेवांचल सुपरफास्ट, रीवा-आनंद विहार और रीवा-सीएसएमटी में भी यही स्थिति है।
Admin