सतना में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:बगीचे में की अश्लील हरकत, मासूम भागकर घर पहुंची; परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सतना में सिंहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर सिंहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बच्ची गांव के पास स्थित बगीचे में आम बीनने गई थी। इसी दौरान आरोपी ब्रजेंद्र उर्फ राजू उम्र 40 वर्ष मौके पर पहुंचा। उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। घबराई हुई बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन ने शनिवार को सिंहपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपी को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
Admin