विनेश फोगाट ने बेटे की फोटो इंस्टाग्राम पर डाली:लिखा- भगवान कृष्ण के 2 नामों को जोड़कर नाम रखा; 2 महीने पहले मां बनी कांग्रेस MLA

विनेश फोगाट ने बेटे की फोटो इंस्टाग्राम पर डाली:लिखा- भगवान कृष्ण के 2 नामों को जोड़कर नाम रखा; 2 महीने पहले मां बनी कांग्रेस MLA
हरियाणा में जींद जिले की जुलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक व पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। उन्होंने यह फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की। हालांकि, अपनी पोस्ट में विनेश ने बेटे के चेहरे को एक स्माइली इमोजी से ढका हुआ है। इस पोस्ट के साथ विनेश ने लिखा- इसके पिता ने कृष्ण भगवान को हमेशा अपने हृदय में, आस्था में, प्रार्थनाओं में और जीवन के हर पल में धारण किया है। आज वह भक्ति हमारे बेटे के नाम कृधव (कृष्ण + माधव) में जीवित है। ईश्वर करे कि इसका जीवन इसके नाम की तरह दिव्य हो, और उसकी मुस्कान की तरह आनंदमय हो। बता दें कि विनेश की शादी करीब 7 साल पहले पहलवान सोमवीर राठी से हुई थी। इसके बाद करीब 2 महीने पहले 1 जुलाई को दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। अब करीब 67 दिन बाद विनेश ने बेटे का फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। मां बनने के एक सप्ताह बाद पैरों की फोटो शेयर की विनेश फोगाट ने 1 जुलाई को मां बनने के करीब एक सप्ताह बाद ही अपने बेटे की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- एक हफ्ता पहले हमारा बेटा रोने की मधुर आवाज के साथ आया और जो प्यार वो लाया है वो अनंत है। विनेश ने आगे लिखा था, 'एक छोटी सी धड़कन, लाखों भावनाएं। हमने पहले कभी इस तरह की खुशी महसूस नहीं की थी। दुनिया में आपका स्वागत है, छोटे बच्चे!' डिलीवरी के करीब 2 महीने तक विनेश फोगाट सार्वजनिक जगहों पर भी नहीं गई थीं। प्रेग्नेंसी एनाउंस करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए की थी। उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर (एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है)"। पोस्ट में उन्होंने बच्चे के पैरों के निशान और प्यार का प्रतीक भी शेयर किया था। विनेश और सोमवीर राठी की लव स्टोरी... विनेश फोगाट के रेसलर बनने से लेकर ओलिंपिक गोल्ड से चूकने की कहानी...