लुधियाना में चाचा की दुकान में लगाया बम:यूट्यूब चैनल से सीखा, ऑनलाइन सामान मंगवाया; टाइमर में खराबी के कारण नहीं हुआ ब्लास्ट

लुधियाना में चाचा की दुकान में लगाया बम:यूट्यूब चैनल से सीखा, ऑनलाइन सामान मंगवाया; टाइमर में खराबी के कारण नहीं हुआ ब्लास्ट
पंजाब के लुधियाना में सगे भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाचा की दुकान में बम रख दिया। उसने यूट्यूब से बम बनाना सीखा। फिर कुछ सामान फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मंगवाया और कुछ सामान मार्केट से खरीदकर इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) तैयार कर लिया। इसके बाद उसे एक बैग में रखकर बहाने से दुकान के भीतर छोड़ दिया। हालांकि गनीमत रही कि बम फटने से पहले ही पेट्रोल की बदबू फैल जाने से बैग मिल गया। पुलिस ने बम बनाकर उसे दुकान में रखने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि अगर यह बम फट जाता और दुकान में धमाका या आग लग जाती तो दुकान के ऊपर बने घर में रहने वाले परिवार को नुकसान हो सकता था। पुलिस ने इस मामले में मूल रूप से यूपी में हरदोई के रहने वाले सोनू और सहारनपुर के आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए, मामला कैसे सामने आया... पुलिस कमिश्नर ने बताई पूरी कहानी....