लद्दाख में LG और हरियाणा-गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति:कविंदर गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश की कमान; जम्मू कश्मीर के डिप्टी CM रह चुके
राष्ट्रपति ने हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल बदले हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के LG पोस्ट से रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा के इस्तीफे के बाद उनकी जगह कविंदर गुप्ता को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। कविंदर गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के एक सीनियर भाजपा नेता हैं और महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। इनके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा और पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अशीम घोष हरियाणा के 19वें गवर्नर प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का 19वां राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल थे। वह 7 जुलाई 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अशीम घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अशीम कोलकाता के मनिन्द्र चंद कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री रहे तपन सिखदर अशीम को राजनीति में लाए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही उनकी निपुणता को देखते हुए पार्टी की कमान सौंपी थी। अशीम ने पश्चिम बंगाल में संघ और बीजेपी की जड़े जमाने में अहम भूमिका निभाई। अभी पश्चिम बंगाल में पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में रहकर पार्टी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर.... गजपति राजू लेंगे श्रीधरन पिल्लई की जगह वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को गोवा के 19वें राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई की जगह नियुक्त किया गया है। पिल्लई 15 जुलाई को गोवा के राज्यपाल बनाए गए थे। गजपति राजू ने 1978 से लेकर 2014 तक लगातार 7 बार विधायक चुने गए। उन्होंने राज्य सरकार में कई मंत्रालय संभाले। गजपति आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, विधायिका एवं राजस्व मंत्रालय संभाल चुके हैं। 2014 में विजयनगरम से लोकसभा पहुंचे। राजू मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बने, लेकिन 2018 में आंध्र प्रदेश को "विशेष राज्य का दर्जा" न मिलने पर उन्होंने टीडीपी के अन्य नेताओं के साथ मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया: मशहूर वकील निकम, इतिहासकार मीनाक्षी जैन, पूर्व डिप्लोमैट हर्षवर्धन श्रृंगला और समाजसेवी सदानंदन शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया है। इनमें पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम शामिल हैं। निकम, 26/11 के मुंबई हमला समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे हैं। इनके अलावा, केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्टर, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और इतिहासकार एवं शिक्षाविद मीनाक्षी जैन भी राज्यसभा जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Admin