लखनऊ में इंडिया-ए ने आस्ट्रेलिया-ए को हराया:केएल राहुल ने नाबाद 176 रन बनाए, सुदर्शन की सेंचुरी; सुथार ने 8 विकेट झटके
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए ने आस्ट्रेलिया-ए को 5 विकेट से हरा दिया है। केएल राहुल ने 210 गेंदों में नाबाद 176 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में 16 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उनका साथ साईं सुदर्शन ने दिया। उन्होंने 172 बाल पर 100 रन बनाकर कोरी रॉकी चार्ली की गेंद पर कैंपवेल के हाथों कैच आउट हुए। दोनों बल्लेबाजों के बीच में 143 रन की पार्टनरशिप 228 गेंदों पर हुई। भारतीय टीम ने टी के ठीक पहले 91.3 ओवर में 413 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया ने दोनों पारियों में टोटल 411 रन का टारगेट दिया था। पहले तस्वीरों में देखें मैच के खास मोमेंट... चौथे दिन जीत के लिए भारत को चाहिए थे 243 रन तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम को जीत के लिए 243 रन चाहिए थे। तीसरे दिन दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे। चौथे दिन दो बल्लेबाजों केएल राहुल और साईं सुदर्शन ने सेंचुरी जड़ी, जबकि कप्तान ध्रुव जुरैल ने फिफ्टी मारी। चौथे दिन 169 रनों से आगे भारतीय टीम ने खेलना शुरू किया। इस दौरान 91.3 ओवर में 413 रन बनाकर मैच जीता। चौथे दिन भारत का पहला विकेट मानव सुथार के रूप में गिरा। वह तीसरे दिन नाइट वाच मैन के रूप में आए थे। मानव ने 29 गेंद पर 5 रन बनाए थे। उन्हें टॉड मर्फी ने 48.4 ओवर में बोल्ड किया। तीसरे दिन 74 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए केएल राहुल बैटिंग करने क्रीज पर उतरे। टीम के 267 रन के स्कोर पर साईं सुदर्शन सेंचुरी जड़कर आउट हो गए। कप्तान ध्रुव जुरैल पांचवे नंबर पर बैटिंग करने मैदान पर उतरे। वह 66 बाल पर 56 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। ध्रुव का विकेट टीम के 382 रन के स्कोर पर कोरी रॉकी चाली ने लिया। वह जैक एडवर्ड के हाथों कैच आउट हुए। इस दौरान केएल राहुल और ध्रुव जुरैल के बीच में 115 रन की पार्टनरशिप 113 गेंदों पर हुई। छठवें विकेट पर बैटिंग करने उतरे नीतीश कुमार रेड्डी ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। नीतीश ने 14 बाल पर 16 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की तरफ से टॉड मार्फी ने सबसे अधिक 3 और कोरी रॉकी चाली ने 2 विकेट लिए। इस दौरान किसी और अन्य गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला। मानव सुथार ने भारत की तरफ से लिए सबसे अधिक विकेट बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने दोनों पारियों में भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक 8 विकेट लिए हैं। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। गुरनूर ब्रार ने 6 विकेट लिए और मोहम्मद सिराज को दोनों पारियों में 3 विकेट मिले। आस्ट्रेलिया की तरफ से हेनरी नॉर्थटन और कोरी रॉकी चाली को 4 विकेट और टॉड मार्फी को 5 विकेट मिला।
Admin